आईटीआई पांडु नगर में आज मेगा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव
हिन्दुस्तान, कानपुर
कानपुर के आईटीआई पांडु नगर में बुधवार को मेगा कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। इस जॉब फेयर में आईटीआई, 10वीं और 12वीं उत्तीर्ण युवाओं को रोजगार और अप्रेंटिसशिप के कई अवसर मिलेंगे। कई शहरों से कंपनियां इस अवसर के लिए आ रही हैं।

कानपुर। आईटीआई पांडु नगर में बुधवार को मेगा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव व रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन आईटीआई परिसर स्थित सीओई भवन में सुबह 10 बजे से किया जाएगा। मेगा जॉब फेयर में आईटीआई, 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण युवाओं को रोजगार और अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध होंगे। अभ्यर्थियों को नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने के लिए हरियाणा, दिल्ली, गुरुग्राम और कानपुर सहित कई शहरों से दर्जन भर कंपनियां आ रही हैं।


