बर्रा में युवक ने फंदे से लटक दी जान
By Newswrap
हिन्दुस्तान, कानपुरकानपुर के बर्रा में 42 वर्षीय अखिलेश कुमार मिश्रा ने आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। शनिवार रात उन्होंने परिवार के साथ भोजन किया और रविवार सुबह उनका शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है, लेकिन आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है।

कानपुर। बर्रा में युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। बर्रा-2 निवासी 42 वर्षीय अखिलेश कुमार मिश्रा रतनलाल स्थित एक स्टेशनरी की दुकान में नौकरी करते थे। परिवार में पत्नी नीतू, बेटा ओजस और दो बेटियां है। परिजन ने बताया कि रविवार सुबह अखिलेश को अपनी मां शारदा को छोड़ने पैतृक गांव कानपुर देहात स्थित पुखरायां जाना था। शनिवार रात को उन्होंने परिवार के साथ खाना खाया। इसके बाद देर रात तक वह मोबाइल पर चलाते रहे और अकेले कमरे में सोने चले गए।
रविवार सुबह जब मां-बेटे को उठाने गई तो कमरे में बेटे का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। बर्रा थाना प्रभारी ने बताया कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


