वकीलों ने किया राष्ट्रीय लोक अदालत का विरोध, की नारेबाजी
हिन्दुस्तान, कानपुर
कानपुर में बार एसोसिएशन और लॉयर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन में राष्ट्रीय लोक अदालत का बहिष्कार करने का प्रस्ताव पारित हुआ। शनिवार को अधिवक्ताओं का जत्था न्यायालय भवन पहुंचा और 'अधिवक्ता एकता जिंदाबाद' के नारे लगाते हुए अदालतों से बाहर आने का आग्रह किया। इस दौरान कुछ विवाद भी हुआ।

कानपुर। बार एसोसिएशन व लायर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में हुई दो दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन में राष्ट्रीय लोक अदालत के बहिष्कार की घोषणा का प्रस्ताव पारित किया गया था। इसी कड़ी में शनिवार सुबह राष्ट्रीय लोक अदालत की शुरुआत हुई तो दोपहर लगभग 12 बजे बार एसोसिएशन के महामंत्री बिनय मिश्रा व लॉयर्स एसोसिएशन के महामंत्री राजीव यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का एक जत्था न्यायालय भवन पहुंचा और अधिवक्ता एकता जिंदाबाद के नारे लगाते हुए अदालतों में काम कर रहे अधिवक्ताओं को समझा कर बाहर निकाला। इस दौरान अधिवक्ताओं से नोकझोंक भी हुई।


