कार्य बहिष्कार पर जिजा जज ने बार व लॉयर्स से मांगा स्पष्टीकरण

हिन्दुस्तान, कानपुर
share

कानपुर में जिला जज अनमोल पाल ने बार और लॉयर्स एसोसिएशन के न्यायिक कार्य से विरत रहने के निर्णय पर नोटिस जारी किया है। वकीलों ने मांगें पूरी न होने तक हर बुधवार कोर्ट से काम नहीं करने का निर्णय लिया है, जिसके कारण 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का बहिष्कार किया गया।

कार्य बहिष्कार पर जिजा जज ने बार व लॉयर्स से मांगा स्पष्टीकरण

कानपुर, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय लोक अदालत का बहिष्कार करने और बुधवार को न्यायिक कार्य से विरत रहने के निर्णय पर जिला जज अनमोल पाल ने नोटिस जारी कर बार व लॉयर्स एसोसिएशन से स्पष्टीकरण मांगा है। दोनों संस्थाओं के पदाधिकारियों का कहना है कि कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक में इसे रखा जाएगा। बैठक में जो तय होगा उसके बाद स्पष्टीकरण दिया जाएगा। बार और लॉयर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में बार एसोसिएशन परिसर में 10 व 11 सितंबर को दो दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन हुआ था। सम्मेलन के समापन पर एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट, वरिष्ठ अधिवक्ताओं को पेंशन, अधिवक्ताओं के मुकदमे गैर जनपद ट्रांसफर करने का फैसला वापस लेने और हड़ताल की अंडरटेकिंग न देने समेत सात मुद्दों पर एक राय बनी थी।

तय हुआ था कि यह सभी सात मांगें पूरी होने तक प्रत्येक बुधवार को न्यायिक कार्य से अधिवक्ता विरत रहेंगे। इसी कड़ी में 12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का बहिष्कार किया गया। अधिवक्ताओं ने लोक अदालत में काम करने वाले कुछ साथियों को रोका था। इसे लेकर नारेबाजी और हंगामा भी हुआ। पूर्व निर्णय के तहत बीते बुधवार को भी अधिवक्ताओं ने काम नहीं किया। इसी संबंध में जिला जज अनमोल पाल ने नोटिस जारी कर कहा कि सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट का आदेश है कि कोई भी बार एसोसिएशन न्यायिक कार्य से विरत नहीं रहेगा और न ही न्यायिक कार्य से विरत रहने का प्रस्ताव पास करेगा। इसके बावजूद यह निर्णय लिया गया। इसी पर जिला जज ने स्पष्टीकरण मांगा है। बार एसोसिएशन महामंत्री बिनय कुमार मिश्र और लॉयर्स एसोसिएशन के महामंत्री राजीव यादव ने कहा कि दोनों कार्यकारिणी की बैठक में नोटिस पर विचार के बाद स्पष्टीकरण दिया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकार्य बहिष्कार पर जिजा जज ने बार व लॉयर्स से मांगा स्पष्टीकरण