कानपुर देहात के खनन अधिकारी को लापरवाही पर प्रतिकूल प्रविष्टि

हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

लखनऊ, विशेष संवाददाता। शासन के निर्देशों का पालन न करने और

कानपुर देहात के खनन अधिकारी को लापरवाही पर प्रतिकूल प्रविष्टि

लखनऊ, विशेष संवाददाता शासन के निर्देशों का पालन न करने और ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में कानपुर देहात के खान अधिकारी सुभाष सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान की गई है। खनन निदेशक माला श्रीवास्तव के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। खनन अधिकारी पर अनुशासनहीनता, दायित्वों के निर्वहन में शिथिलता और स्वेच्छाचारिता जैसे आरोपों में यह कार्रवाई की गई है। ​खनन निदेशक ने सभी जिला व क्षेत्रीय अधिकारियों को भी चेतावनी दी है कि यदि अवैध खनन, परिवहन और ओवरलोडिंग पाया गया तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा है कि लोडिंग के मानकों के अनुरूप व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम (वीटीएस) वाहनों से ही उपखनिजों का परिवहन सुनिश्चित कराया जाए।

सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि निरंतर प्रवर्तन कार्य करते हुए सोर्स प्वांइट कंट्रोल पर ध्यान दिया जाए व सभी प्रकार के आवेदनों का समय से नियमानुसार निस्तारण किया जाए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकानपुर देहात के खनन अधिकारी को लापरवाही पर प्रतिकूल प्रविष्टि