निपुण तालिका में दर्ज होगी प्रगति
हिन्दुस्तान, कानपुर
कानपुर देहात में बेसिक शिक्षा विभाग ने परिषदीय स्कूलों में निपुण अभियान का दायरा बढ़ा दिया है। अब कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को निपुण लक्ष्य हासिल करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। प्रत्येक स्कूल को निपुण तालिका उपलब्ध कराई जाएगी और प्रतिमाह प्रगति तालिका में जानकारी दर्ज करनी होगी।

कानपुर देहात। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों में निपुण अभियान का दायरा गतिमान शैक्षिक सत्र से ही बढ़ा दिया गया है। वर्तमान शैक्षिक सत्र से ही कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को निपुण लक्ष्य हासिल करने का अभियान संचालित किया जाएगा। विभाग की ओर से प्रत्येक स्कूल को निपुण तालिका उपलब्ध कराते हुए प्रतिमाह प्रगति तालिका में दर्ज करनी होगी।

