बुजुर्गों ने दिलाई आजादी का रखना होगा सम्मान
कानपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर कांग्रेस ने परंपरा निभाते हुए प्रभात फेरी और शोभायात्रा का आयोजन किया। केंद्रीय पर्यवेक्षक रघु शर्मा ने स्वतंत्रता के महत्व पर जोर दिया और कहा कि यह सभी नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करती है। स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए जिम्मेदारी उठाने की बात की गई।

कानपुर, प्रमुख संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस पर नगर कांग्रेस ने परंपरा निभाई। प्रभात फेरी से लेकर शोभायात्रा तक देशभक्ति का उत्साह दिखा। तिलक हॉल से निकली शोभायात्रा मूलगंज, हालसी रोड, नयागंज, बिरहाना रोड होते हुए गांधी प्रतिमा, फूलबाग पहुंचा। यहां जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय पर्यवेक्षक रघु शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता केवल अंग्रेजी शासन से मुक्ति का नाम नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार, सम्मान, न्याय और स्वतंत्रता के साथ जीवन जीने का अधिकार देती है। बुजुर्गों के बलिदान और अथक प्रयास के बाद मिली आजादी का हमें मान रखना है। अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से मिली आजादी की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है।
संदीप शुक्ला, सुहेल अंसारी, राजीव द्विवेदी, संजीव दरियाबादी, हरप्रकाश अग्निहोत्री, मदन मोहन शुक्ला, नौशाद आलम, श्यामदेव सिंह, नरेश त्रिपाठी, मानेश दीक्षित, नरेद्र शर्मा, रमाकांत मिश्रा, धवल पांडे, अमित पांडे, राजेश गौतम आदि मौजूद रहे। संचालन विनय पांडे ने किया।संयोजन टिल्लू ठाकुर का रहा।


