एक दिन की डीएम सृष्टि ने मां की गुहार पर किया बेटे का तबादला, बुजुर्ग को सौंपा आदेश पत्र

हिन्दुस्तान, कन्नौज
share

मिशन शक्ति फेज-6 के तहत हाईस्कूल में 94.43 प्रतिशत अंक पाने वाली सृष्टि दीक्षित ने एक दिन की जिलाधिकारी बनकर कन्नौज में जनसुनवाई की। बुजुर्ग जहानवती की गुहार पर उन्होंने उनके बेटे का तिर्वा से छिबरामऊ तहसील में स्थानांतरण कराने संबंधी आदेश पत्र दिया। सृष्टि ने अन्य फरियादियों की समस्याएं भी सुनीं और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

एक दिन की डीएम सृष्टि ने मां की गुहार पर किया बेटे का तबादला, बुजुर्ग को सौंपा आदेश पत्र
एक दिन की डीएम सृष्टि ने मां की गुहार पर किया बेटे का तबादला, बुजुर्ग को सौंपा आदेश पत्र

कन्नौज, संवाददाता। एक दिन की जिलाधिकारी बनीं मेधावी छात्रा सृष्टि दीक्षित ने जनसुनवाई के दौरान बुजुर्ग मां की गुहार पर संवेदनशीलता दिखाते हुए उनके बेटे के स्थानांतरण संबंधी अनुरोध पर तत्काल संज्ञान लिया। तहसील तिर्वा में राजस्व निरीक्षक के पद पर तैनात बेटे का तबादला छिबरामऊ तहसील कराने की मांग लेकर पहुंची बुजुर्ग महिला को सृष्टि ने स्थानांतरण आदेश पत्र प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने बुजुर्ग महिला को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। शुक्रवार को मिशन शक्ति फेज-6 के तहत गुरसहायगंज निवासी प्रेम नारायण दीक्षित की बेटी सृष्टि ने एक दिन की जिलाधिकारी का पदभार संभाला। उत्तर प्रदेशमाध्यमिक संस्कृत शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में 94.43 प्रतिशत अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली सृष्टि ने जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जनसुनवाई में पहुंचीं जहानवती ने अपनी अधिक उम्र और खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए बेटे यज्ञ दत्त, जो तहसील तिर्वा में राजस्व निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं, का स्थानांतरण छिबरामऊ तहसील में कराने का अनुरोध किया। सृष्टि ने उनकी परेशानी को गंभीरता से सुना और उपलब्ध विवरण के अनुसार स्थानांतरण आदेश पत्र प्रदान किया। इस दौरान बुजुर्ग महिला के चेहरे पर राहत और खुशी दिखाई दी। इसके अलावा सृष्टि ने देवीय आपदा में मकान क्षतिग्रस्त होने पर निशा की आवास संबंधी समस्या पर मुख्य विकास अधिकारी को पात्रता के आधार पर कार्रवाई के निर्देश दिए। धीरेन्द्र को वारिसान प्रमाणपत्र उपलब्ध कराया गया, जबकि सफाईकर्मी से संबंधित शिकायत पर छिबरामऊ नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को जांच के निर्देश दिए। सृष्टि ने कहा कि एक दिन की जिलाधिकारी बनकर जनसमस्याएं सुनना और उनके समाधान की प्रक्रिया समझना उनके लिए गौरवपूर्ण अनुभव रहा। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने इस पहल को छात्राओं में नेतृत्व क्षमता और जनसेवा की भावना विकसित करने वाला कदम बताया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएक दिन की डीएम सृष्टि ने मां की गुहार पर किया बेटे का तबादला, बुजुर्ग को सौंपा आदेश पत्र