कन्नौज की कंपनी अब न्यूयॉर्क के बाद भारत में भी 'बिखेरेगी खुशबू', लॉन्च किया इत्र ब्रांड

Feb 06, 2023 11:38 am ISTAnkit Ojha भाषा, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

कन्नौज की कंपनी ने न्यूयॉर्क के बाद भारत में भी अपना वैश्विक इत्र ब्रांड लॉन्च कर दिया है। पिछले साल 14 फरवरी को न्यूयॉर्क के बाजारों में ‘जिघराना’ ब्रांड के इत्र, अत्तर और एसेंशियल ऑयल पेश किए थे।

कन्नौज की कंपनी अब न्यूयॉर्क के बाद भारत में भी 'बिखेरेगी खुशबू', लॉन्च किया इत्र ब्रांड

इत्र नगरी के नाम से मशहूर कन्नौज की एक कंपनी ने न्यूयॉर्क के बाद अब भारत में भी अपने वैश्विक ब्रांड ‘जिघराना’ के इत्र, अत्तर और एसेंशियल ऑयल (पेड़-पौधे से हासिल होने वाले वाष्पशील तेल) लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने भारत के पारंपरिक इत्र उद्योग को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की अपनी तरह की पहली कोशिशों के तहत पिछले साल 14 फरवरी को न्यूयॉर्क के बाजारों में ‘जिघराना’ ब्रांड के इत्र, अत्तर और एसेंशियल ऑयल पेश किए थे। भारत में ‘जिघराना’ ब्रांड के उत्पाद ऑनलाइन उपलब्ध होंगे।

'जिघराना' ब्रांड के इत्र, अत्तर और एसेंशियल ऑयल पूरी तरह से भारत में तैयार किए जाते हैं। मिशेलिन-स्टार शेफ विकास खन्ना के सहयोग से तैयार ये उत्पाद भारतीय मसालों और पारंपरिक इत्र से प्रेरित हैं। ‘जिघराना’ की मालकिन और मशहूर उद्यमी स्वप्निल पाठक शर्मा ने कहा कि उनका ब्रांड अपनी भारतीय जड़ों और संस्कृति को बरकरार रखते हुए विश्व स्तरीय इत्र एवं अन्य सुगंधित उत्पादों की पेशकश करता है।

उन्होंने कहा, 'हम भाग्यशाली हैं कि हमें अपने उत्पाद को वैश्विक बाजार के केंद्र में लाने का मौका मिला, क्योंकि न्यूयॉर्क से अधिक वैश्वीकृत कोई दूसरा शहर नहीं हो सकता। न्यूयॉर्क में हमारे ब्रांड को बहुत बड़ी पहुंच मिली।” शर्मा ने दावा किया कि 'जिघराना' के उत्पाद ‘इत्र बाजार में मौजूद किसी भी वैश्विक ब्रांड से कमतर नहीं हैं।’ उन्होंने कहा, 'उच्च गुणवत्ता वाले इन उत्पादों को अब हमने भारतीय उपभोक्ताओं के लिए भी लॉन्च कर दिया है। न्यूयॉर्क में मिली प्रतिक्रिया से हमें इन उत्पादों को और बेहतर बनाने में मदद मिली।'


 

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
;;;