सामूहिक विवाह के 1897 आवेदन, सत्यापन में दोहरे लाभ पर रहेगी नजर
हिन्दुस्तान, कन्नौज
कन्नौज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अब तक 1897 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें 1783 ग्रामीण और 114 नगरीय क्षेत्र के हैं। अधिकारियों को सभी आवेदनों का सत्यापन करने के निर्देश दिए गए हैं। पिछड़ी जाति की शादी अनुदान योजना में भी आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनका सत्यापन जारी है।

कन्नौज l मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कन्नौज में अब तक 1897 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें ग्रामीण क्षेत्र के 1783 और नगरीय क्षेत्र के 114 आवेदन शामिल हैं। शनिवार को हुई समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सभी आवेदनों का निष्पक्ष और गहन सत्यापन करने के निर्देश दिए गए। विवाह पहले ही हो चुके होने वाले आवेदनों को नियमानुसार निरस्त करने को कहा गया। पिछड़ी जाति शादी अनुदान योजना में ब्लॉक स्तर के 1146 आवेदनों में 822 सत्यापित, 267 लंबित और 57 निरस्त बताए गए। विभिन्न विभागों की लाभार्थी सूचियों का मिलान कर एक व्यक्ति को दोहरा लाभ रोकने पर भी जोर दिया गया।


