कन्नड़ समर्थक संगठनों ने 13 को कर्नाटक बंद का आह्वान किया
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
कन्नड़ समर्थक संगठनों ने कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण के द्वारा तमिलनाडु को 15 दिनों के लिए 3,500 क्यूसेक पानी छोड़ने के निर्देश का विरोध किया है। उन्होंने 13 अगस्त को कर्नाटक बंद का आह्वान किया है, जिसमें जनता से सहयोग की अपील की गई है।

बेंगलुरु, एजेंसी। कन्नड़ समर्थक संगठनों ने शुक्रवार को कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण (सीडब्ल्यूएमए) के तमिलनाडु के लिए 15 दिनों तक 3,500 क्यूसेक पानी छोड़ने के निर्देश का विरोध किया है। इसे लेकर 13 कन्नड़ समर्थक संगठनों ने 13 को कर्नाटक बंद का आह्वान किया है। बेंगलुरु में कन्नड़ समर्थक कार्यकर्ता वताल नागराज के नेतृत्व में बैठक के बाद यह घोषणा की गई। नागराज के अनुसार, 13 अगस्त को सुबह छह से शाम छह बजे तक कर्नाटक बंद रखा जाएगा। आम जनता से इसमें सहयोग और समर्थन देने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि सब मिलकर बेलगावी से चामराजनगर तक बंद को सफल बनाएं।


