2024 में लोकसभा चुनाव लड़ेंगी कंगना रनौत! पिता ने किया कन्फर्म, सीट को लेकर क्या बोले
एक्ट्रेस के पिता ने कहा कि भाजपा को यह तय करना है कि उनकी बेटी कहां से चुनाव लड़ेगी। कंगना रनौत के पिता नाम अमरदीप रनौत है। उन्होंने कहा कि कंगना बीजेपी के टिकट पर ही इलेक्शन लड़ेंगी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ सकती है। अब उनके पिता ने खुद इसकी पुष्टि कर दी है कि कंगना लोकसभा इलेक्शन में ताल ठोकने के लिए तैयार हैं। न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, अदाकारा के पिता ने कहा कि भाजपा को यह तय करना है कि उनकी बेटी कहां से चुनाव लड़ेगी। कंगना रनौत के पिता नाम अमरदीप रनौत है। उन्होंने कहा कि कंगना बीजेपी के टिकट पर ही इलेक्शन लड़ेंगी। जब उनसे यह पूछ गया कि वह किस सीट से खड़ी होंगी तब उन्होंने कहा कि यह फैसला तो पार्टी लेगी।
कंगना रनौत ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से दो दिन पहले ही मुलाकात की थी। यह मीटिंग कुल्लू स्थित एक्ट्रेस के घर पर हुई थी। मुलाकात के बाद से ही इस तरह की चर्चा जोर पकड़ चुकी है कि कंगना को लोकसभा चुनाव में भदवा दल से टिकट मिल सकता है। अब उनके पिता ने खुद भी इसकी पुष्टि कर दी है। हालांकि, इसे लेकर अभी तक अभिनेत्री की ओर से कोई बयान नहीं आया है। माना जा रहा है कि कंगना के इलेक्शन में खड़े होने को लेकर तैयारियां अभी शुरुआती चरण में हैं और कुछ दिनों बाद वह खुद ही इसका ऐलान कर देंगी।
कंगना ने जमकर की RSS की तारीफ
कंगना रनौत ने हाल ही में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने कहा कि इस संगठन ने देश के लिए बहुत कुछ किया है और अभी भी राष्ट्र को एकजुट करने के लिए यह काम कर रहा है। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा, 'मेरी क्रांतिकारी विचारधारा आरएसएस से मेल खाती है। इसलिए मैं इस देशभक्त संगठन की कार्यप्रणाली से प्रभावित हूं।' रनौत ने कहा कि आरएसएस ने देश को एकजुट करने की दिशा में काम किया है। जब उससे प्रशिक्षित लोग सत्ता में आए तो जो काम 70 साल में नहीं हो सका, वह सिर्फ 8 से 10 साल में हो गया। मालूम हो कि RSS को सत्तारूढ़ भाजपा का वैचारिक स्रोत माना जाता है।
लेखक के बारे में
Niteesh Kumarपत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।
और पढ़ें

