कांदा एक्सप्रेस प्याज के साथ त्रिपुरा पहुंचेगी
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
केंद्र सरकार की 440 टन प्याज बफर स्टॉक लेकर चलने वाली विशेष ट्रेन ‘कांदा एक्सप्रेस’ के 18 अक्टूबर तक त्रिपुरा की राजधानी अगरतला पहुंचने की उम्मीद है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के अनुसार, इससे राज्य में प्याज की उपलब्धता बढ़ेगी और कीमतों पर नियंत्रण में मदद मिलेगी। पूर्वोत्तर में सरकारी प्याज वितरण नेटवर्क के विस्तार के लिए यह पहली ऐसी खेप है। इससे पहले ट्रेन के जरिए असम में प्याज भेजा गया था।

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कहा कि प्याज का 440 टन बफर स्टॉक लेकर विशेष ट्रेन 'कांदा एक्सप्रेस' के 18 अक्तूबर तक त्रिपुरा की राजधानी अगरतला पहुंचने की उम्मीद है। इससे राज्य में प्याज की आपूर्ति बढ़ाने और कीमतों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र में प्याज की उपलब्धता बढ़ाने के लिए पहली बार 'कांदा एक्सप्रेस' अगरतला पहुंचेगी। मंत्रालय ने कहा कि इस कदम से पूर्वोत्तर में सरकार के प्याज वितरण नेटवर्क का विस्तार होगा। इससे पहले 'कांदा एक्सप्रेस' के जरिये असम में बफर स्टॉक से प्याज भेजा गया था।


