पहली बार प्याज लेकर अगरतला पहुंचेगी कांदा एक्सप्रेस
संदेश::: पूर्व में इस शीर्षक से,,, कांदा एक्सप्रेस प्याज के साथ त्रिपुरा पहुंचेगी,,, जारी खबर

बढती कीमतों के बीच प्याज का 440 टन बफर स्टॉक लेकर विशेष ट्रेन कांदा एक्सप्रेस के 18 अक्तूबर तक त्रिपुरा की राजधानी अगरतला पहुंचने की संभावना है। इससे राज्य में प्याज की आपूर्ति बढ़ाने और कीमतों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
अगरतला में प्याज की आपूर्ति
उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने बयान जारी कर रहा है कि पूर्वोत्तर क्षेत्र में प्याज की उपलब्धता बढ़ाने और कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए पहली बार कांदा एक्सप्रेस अगरतला पहुंचेगी। मंत्रालय ने प्याज की आपूर्ति के लिए कांदा एक्सप्रेस ट्रेन शुरू की है। मंत्रालय का कहना है कि कांदा एक्सप्रेस के अगरतला पहुंचने से त्रिपुरा के आठ में से सात जिलों धलाई, दक्षिण त्रिपुरा, खोवाई, उनाकोटी, पश्चिम त्रिपुरा, गोमती और सिपाहीजाला में बाजारों तक प्याज की पहुंच बेहतर होने की उम्मीद है। इससे कीमत कम होगीं। बयान के मुताबिक अब तक दो कांदा एक्सप्रेस ट्रेन के जरिये 840 टन और 452 टन प्याज तथा 44 ट्रकों के जरिये 1,513.46 टन प्याज पूर्वोत्तर पहुंचाया गया है। वितरण के तहत असम, त्रिपुरा और नगालैंड के कामरूप, गुवाहाटी, गोमती, दीमापुर, सिपाहीजाला, कोहिमा, नियूलैंड और चुमौकेदिमा में प्याज भेजा गया है।
प्याज का बफर स्टॉक और कीमतें
1.21 लाख टन प्याज का बफर स्टॉक
सरकार ने वर्ष 2026 के लिए राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (एनसीसीएफ) और भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नाफेड) जैसी नोडल एजेंसियों के माध्यम से 1.21 लाख टन प्याज का बफर स्टॉक रखा है। इसके साथ मंत्रालय विभिन्न एजेंसियों के जरिये 35 रुपए प्रति किलो की दर से चुनिंदा शहरों में प्याज बेच रहा है। मंत्रालय ने कहा कि खरीफ प्याज की नई आवक बढ़ने के साथ प्रमुख मंडियों में कीमतों में नरमी आई है। प्याज का औसत मंडी भाव सितंबर के करीब 3,600 रुपये प्रति क्विंटल के उच्चतम स्तर से घटकर अक्तूबर में करीब 3,300 रुपये प्रति क्विंटल रह गया है। इससे प्याज की खुदरा कीमतों में भी कमी दर्ज की गई है।


