ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशकमला मिल्स अग्निकांड: मोजो बिस्त्रो के मालिक युग तुली को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

कमला मिल्स अग्निकांड: मोजो बिस्त्रो के मालिक युग तुली को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

कमला मिल्स कम्पाउंड आग मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है। मुंबई पुलिस ने मोजोस बिस्त्रो के मालिक युग तुली को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि युग तुली ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। वहीं...

कमला मिल्स अग्निकांड: मोजो बिस्त्रो के मालिक युग तुली को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 16 Jan 2018 08:18 AM
ऐप पर पढ़ें

कमला मिल्स कम्पाउंड आग मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है। मुंबई पुलिस ने मोजोस बिस्त्रो के मालिक युग तुली को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि युग तुली ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया।

वहीं इससे पहले बंबई हाईकोर्ट ने सोमवार को कमला मिल्स अग्निकांड के संबंध में गिरफ्तार होटल कारोबारी विशाल करिया को मजिस्ट्रेट अदालत से जमानत मांगने की अनुमति दे दी। 

पुलिस द्वारा वन एबव पब के सह मालिक और अग्निकांड के मुख्य आरोपी अभिजीत मानकर की एक ऑडी कार करिया के घर से मिलने के बाद करिया के खिलाफ अपराधी को संरक्षण देने के आरोप में नामजद किया गया था। दस जनवरी को भोइवाडा मजिस्ट्रेट अदालत ने उन्हें 17 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेजा था। 

करिया ने सोमवार को बंबई हाईकोर्ट में अपनी पुलिस हिरासत को चुनौती दी और कहा कि उनका अग्निकांड से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि चूंकि अपराध जमानती है, इसलिए एक सप्ताह की पुलिस हिरासत का मजिस्ट्रेट आदेश खारिज किया जाना चाहिए। करिया ने कहा कि उन्होंने अपने घर पर केवल आरोपी की कार रखी थी और उन्हें इसकी सजा नहीं मिलनी चाहिए क्योंकि कार ने कोई अपराध नहीं किया।

न्यायमूर्ति रेवती मोहिते देरे ने कहा कि अगर करिया के खिलाफ कोई अन्य सामग्री नहीं मिली तो जमानती अपराध में लगातार हिरासत में रखने का कोई मतलब नहीं। वह ऐसी परिस्थिति में अधिकार के तौर पर जमानत के लिए आवेदन दे सकते हैं।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें