सीएमओ ने कांवड़ कैंप और सीएचसी पर स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

हिन्दुस्तान, हाथरस
Follow us on Google News
share

निरीक्षण:सीएमओ ने कांवड़ कैंप और सीएचसी पर स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा सीएमओ ने कांवड़ कैंप और सीएचसी पर स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा सीएमओ ने का

सीएमओ ने कांवड़ कैंप और सीएचसी पर स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

हाथरस। पवित्र श्रावण मास का शुभारंभ होने के साथ ही गंगाघाटों से कांवड़ में गंगाजल लेकर कांवड़ियों का अपने गंतव्य की ओर जाने का सिलसिला भी शुरु हो गया है। जैसे-जैसे श्रावण मास का महीना आगे बढ़ता जाएगा, वैसे-वैसे जिले से गुजरने वाले कांवड़ियों की संख्या भी बढ़ती जाएगी। सकुशल कांवड़ यात्रा संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन भी पूरी तरह से तैयार है। जिले से गुजरने वाले कांवड़ यात्रा मार्गों पर बनाए गए कांवड़ यात्रियों के लिए चिकित्सक शिविर का लगातार दूसरे दिन शुक्रवार मुख्य चिकित्सक अधिकारी डॉ. वेद प्रकाश ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सा शिविर में उपस्थित चिकित्सक और स्टाफ और आवश्यक दवाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही सीएमओ ने चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों को कांवड़ियों को बेहतर चिकित्सा सेवा प्रदान करने के निर्देश दिए। सीएमओ द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद का भी जायजा लिया।

कंट्रोल रूम में तीन शिफ्ट में लगाई गई कर्मियों की ड्यूटी:

बता दें कि एक महीने तक चलने वाले श्रावण मास के दौरान जिले से काफी संख्या में कांवड़ियां गंगाघाट सोरों, कछला और राजघाट से गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना होंगे। पूरे एक माह तक जिले में कांवड़ यात्रा की धूम रहेगी। कांवड़ यात्रा शांति पूर्वक और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन सभी तैयारी कर ली गई हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आगरा-अलीगढ़ और मथुरा बेरली मार्ग पर 30 चिकित्सक शिविर लगाए गए हैं। कांवड़ यात्रा मार्ग के 20 स्थानों पर किसी भी स्थिति से निपटने को लेकर 20 108 एंबुलेंस की भी तैनाती की गई है। साथ ही सीएमओ कार्यालय में कांवड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कंट्रोल रूम बनाया गया है। यह कंट्रोल रुम 24 घंटे एक्टिव रहेगा और अलग-अलग तीन शिप्ट में यहां कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिससे की कांवड़ियों को तुरंत ही चिकित्सकीय सुविधा मुहैया कराई जा सकें।

आधा दर्जन कांवड़ चिकित्सा शिविर और सीएचसी सादाबाद का किया निरीक्षण:

लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को सीएमओ डॉ. वेद प्रकाश द्वारा शहर के आगरा रोड स्थित रोडवेज बस स्टैंड, कस्बा सादाबाद के विनोबा नगर, गोविंदपुर, कुरसण्उा मोड़, गीगला, बिसाना, पंचम ढाबा चंदपा, बराड़ चौराह पर स्थित स्वास्थ्य शिविर का जायजा लिया। इस दौरान सीएमओ ने ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक, स्वास्थ्यकमियों की जानकारी ली। शिविर उपलब्ध आवश्यकता दवाओं, उपकरण आदि के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सादाबाद का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इमरजेंसी की व्यवस्था जायजा लिया।

---

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कांवड़ यात्रा के दौरान कितने चिकित्सक शिविर लगाए गए हैं?
स्वास्थ्य विभाग द्वारा आगरा-अलीगढ़ और मथुरा बेरली मार्ग पर 30 चिकित्सक शिविर लगाए गए हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसीएमओ ने कांवड़ कैंप और सीएचसी पर स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा