शिक्षा को नई दिशा देने वाले सुमित को मिला राजकीय शिक्षक सम्मान
हिन्दुस्तान, भभुआ
पटना में शिक्षक दिवस पर कैमूर के शिक्षक सुमित कुमार को राजकीय शिक्षक सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। उन्हें स्मृति चिह्न, प्रशस्ति-पत्र, अंगवस्त्र और चेक प्रदान किए गए। सुमित ने शिक्षण में तकनीक और नवाचार का समावेश किया है, जिससे बच्चों का व्यक्तित्व विकास एवं समस्या समाधान क्षमता में सुधार हुआ है।

पटना में शिक्षा मंत्री ने किया राजकीय सम्मान से सम्मानित, कैमूर के लिए गौरव का क्षण नवाचार एवं तकनीक आधारित शिक्षण से लेकर बच्चों के व्यक्तित्व का किए विकास (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और शैक्षणिक नवाचार के लिए कैमूर के शिक्षक सुमित कुमार को राजकीय शिक्षक सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने उन्हें स्मृति चिह्न, प्रशस्ति-पत्र, अंगवस्त्र और चेक प्रदान किया।
ये भी पढ़ें:Hajipur News: स्कूल में बच्चों ने देखा मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री बिहार सरकार का लाइव प्रसारण
शिक्षा में योगदान
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
✦कैमूर के शिक्षक सुमित कुमार को कौन सा सम्मान मिला?−
कैमूर के शिक्षक सुमित कुमार को राजकीय शिक्षक सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया।
✦सुमित कुमार के शिक्षण पद्धतियों में क्या नवाचार किया गया है?+


