महिला-पुरुषों का बंध्याकरण और नसबंदी करने का लक्ष्य
कैमूर में 'जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा' के दौरान 960 महिलाओं का बंध्याकरण और 60 पुरुषों की नसबंदी का लक्ष्य रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग योजना के तहत जागरूकता फैलाने के लिए विशेष प्रयास कर रहा है, जिसमें अस्थायी गर्भनिरोध साधनों और प्रेरणाओं के जरिए प्रोत्साहन भी दिया जा रहा है।

कैमूर के 960 महिलाओं का बंध्याकरण और 60 पुरुषों की होगी नसबंदी जिले में चल रहे विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के दौरान होगा ऑपरेशन (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि।
स्वास्थ्य विभाग की योजनाएं
परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग कैमूर में 'जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा' और 'परिवार नियोजन मेला' जैसे अभियान चला रहा है। विभाग का मुख्य लक्ष्य जिले में तेजी से महिला बंध्याकरण और पुरुष नसबंदी कराना है, जिसमें ग्रामीण स्तर तक जागरूकता लाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। सारथी रथ और दंपती संपर्क अभियान के माध्यम से स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
लक्ष्य और अभियान
सिविल सर्जन डॉ. चंदेश्वरी रजक ने बताया कि कैमूर जिले में 960 महिलाओं का बंध्याकरण और 60 पुरुषों की नसबंदी करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके अलावा अनचाले गर्भ से बचने के लिए अस्थायी गर्भनिरोध साधन 1895 महिलाओं को लगाने, 3030 अंतरा इंजेक्शन लगाने, माला एन 36280 का वितरण करने, आपातकालीन गर्भनिरोधक गोली 17640 उपलब्ध कराने, 36780 छाया और 88700 निरोध बांटने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रखंड स्तर पर शिविर लगाकर महिलाओं का बंध्याकरण और पुरुष की नसबंदी करायी जाएगी। जागरूकता अभियान के दौरान पुरुषों की नसबंदी को लेकर समाज में फैले अंधविश्वास को दूर करने के लिए विशेष जोर दिया जा रहा है। परिवार नियोजन को अपनाने वालों और प्रेरित करने वालों को प्रोत्साहन राशि दी जाती है। नसबंदी करानेवालों को 3000 और प्रेरित करनेवालों को 400 तथा बंध्याकरण कराने पर महिलाओं को 2000 एवं प्रेरक को 300 रुपए दिए जाते हैं। फोटो- 13 जुलाई भभुआ- 2 कैप्शन- बंध्याकरण ऑपरेशन कराने के बाद सोमवार को सदर अस्पताल के इमरजेंसी भवन के वार्ड में भर्ती महिलाएं।


