कॉमेडी में मर्यादा न भूलें कलाकार : कैलाश खेर
वँकल्पिक हेडिंग कैलाश खेर बोले- कॉमेडी में मर्यादा का रखें ध्यान कैलाश खेर ने कॉमेडियंस

वँकल्पिक हेडिंग कैलाश खेर बोले- कॉमेडी में मर्यादा का रखें ध्यान
कैलाश खेर ने कॉमेडियंस को दी मर्यादा की सीख
------
- ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बीच प्रख्यात सूफी गायक ने स्टैंड-अप कॉमेडी में संयम बरतने की अपील की
- कहा, कलाकारों को कॉमेडी करते वक्त ध्यान रखना चाहिए कि किसी जाति, राज्य या धर्म की भावनाएं आहत न हों
विवाद और प्रतिक्रिया
- कॉमेडियन समय रैना और शेरोन वर्मा के बीच हुई बातचीत की आलोचना के बीच आई खेर ने की टिप्पणी
मुंबई (महाराष्ट्र), एजेंसी। प्रख्यात सूफी गायक कैलाश खेर ने स्टैंड-अप कॉमेडी में मर्यादा और संवेदनशीलता बनाए रखने की बात कही है। रविवार को एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में उन्होंने ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ से जुड़े विवाद के संबंध में कहा कि कलाकारों को कॉमेडी करते समय ध्यान रखना चाहिए कि किसी जाति, राज्य या धर्म की भावनाएं आहत न हों।
खेर की यह टिप्पणी ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के दूसरे सीजन में कॉमेडियन समय रैना और शेरोन वर्मा के बीच हुई बातचीत की आलोचना के बीच आई है। इसमें बिहार और कश्मीर से जुड़े मजाकों की वजह से राजनीतिक चर्चा शुरू हो गई है। खेर ने कॉमेडियन समय रैना का जिक्र करते हुए कहा कि कलाकारों को अपने काम तक सीमित रहना चाहिए और विवाद खड़ा करने के लिए बिहार, जम्मू-कश्मीर या किसी समुदाय को कॉमेडी में नहीं घसीटना चाहिए। उन्होंने लोगों से अच्छा व्यवहार और विनम्र रहने की अपील की। एक सवाल के जवाब में खेर ने कहा कि यदि मैं संगीत के नजरिए से कहूं तो संगीत सिर्फ एक धुन नहीं, बल्कि यह आपको हंसा भी सकता है और यह एक अनुशासन का रूप भी है। इसलिए, आपको संगीत से जुड़े रहना चाहिए।
जिंदगी का अनुभव
सभी को पता है, कैसे किसी का दिल जीता जाता है
खेर ने आगे कहा, अगर आपकी संगीत की धुन सही नहीं है, तो हो सकता है कि आप किसी का मजाक उड़ा बैठें। उन्होंने कहा कि हर कोई जानता है कि उसे कैसे जीना है और कैसे किसी का दिल जीतना है। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा दूसरों से विनम्रता से व्यवहार करने का प्रयास किया है। उन्होंने स्वीकारा कि लोकप्रियता आलोचना, ईर्ष्या और शत्रुता को जन्म दे सकती है।
-----------
बॉक्स
भाजपा-शिवसेना ने रेना के कॉमेडी की आलोचना की
शिवसेना (यूबीटी) नेता आनंद दुबे ने समय रैना की कॉमेडी की आलोचना की और कहा कि उनको अपने अभिनय में जाति, राज्य या धर्म को लाने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा, समय रैना न तो बिहार को और न ही जम्मू-कश्मीर को ठीक से समझते हैं। वहीं, भाजपा नेता राम कदम ने धार्मिक या अन्य भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा, हम कलाकारों की प्रतिभा का सम्मान करते हैं, पर यदि कला की आड़ में किसी की आस्था, विश्वास या भावनाओं को ठेस पहुंचाई जाती है, तो इसका विरोध होना चाहिए।


