सम्मान समारोह में परिचर्चा को जुटेंगे साहित्यकार
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
प्रयागराज में 23 अगस्त को साहित्यिक संस्था सरोकार द्वारा प्रो. ओपी मालवीय व भारती देवी स्मृति पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष का पुरस्कार वरिष्ठ कथाकार कैलाश बनवासी को दिया जाएगा। समारोह में हिंदी कहानी पर चर्चा और शास्त्रीय संगीत प्रस्तुतियां भी होंगी।

प्रयागराज। साहित्यिक संस्था सरोकार की ओर से 23 अगस्त को सीएमपी डिग्री कॉलेज के सभागार में प्रो. ओपी मालवीय व भारती देवी स्मृति पुरस्कार समारोह आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष का सम्मान वरिष्ठ कथाकार कैलाश बनवासी को प्रदान किया जाएगा। समारोह के दौरान 21वीं सदी की हिंदी कहानी विषय पर परिचर्चा का आयोजन होगा। जिसमें चर्चा के लिए प्रो. कुमार वीरेंद्र, राकेश बिहारी, डॉ. जर्नादन, प्रो. अनीता गोपेश उपस्थित रहेंगे। समारोह की अंतिम कड़ी में शास्त्रीय संगीत संध्या के अंतर्गत ध्रुपद गायन, व शास्त्रीय व सुगम गायन कलाकारों के द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। मुख्य अतिथि इविवि के संगीत विभाग की पूर्व अध्यक्ष प्रो. स्वतंत्रबाला शर्मा होंगी।


