सहयोग’ द्वारा तुलसी भवन में संत कबीर जयंती के अवसर पर विचार गोष्ठी
By Newswrap
हिन्दुस्तान, जमशेदपुरजमशेदपुर की साहित्यिक संस्था ‘सहयोग’ ने तुलसी भवन में संत कबीर जयंती पर विचार गोष्ठी और काव्य पाठ का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. संध्या सिन्हा ने की। मुख्य अतिथि अवतार सिंह ने कबीर की वाणी के महत्व पर जोर दिया। कई कवयित्रियों ने कबीर की चिंतनधारा पर काव्य पाठ किया।

जमशेदपुर की साहित्यिक संस्था ‘सहयोग’ द्वारा तुलसी भवन में संत कबीर जयंती के अवसर पर विचार गोष्ठी और काव्य-पाठ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती और कबीरदास के चित्र पर पुष्पार्पण से हुई। संस्था की अध्यक्ष डॉ. संध्या सिन्हा ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि मुख्य अतिथि अवतार सिंह ने कबीर की वाणी को सत्य, साहस और सामाजिक परिवर्तन का माध्यम बताते हुए उसे जीवन में आत्मसात करने पर जोर दिया। इस दौरान डॉ. रागिनी भूषण और ज्योत्सना अस्थाना ने कबीर के भजनों व दोहों का सुमधुर गायन किया। साथ ही, अनेक कवयित्रियों ने कबीर की चिंतनधारा पर आधारित प्रभावशाली काव्य-पाठ किया।
कार्यक्रम का संचालन रीना सिन्हा ने और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मुदिता चन्द्रा ने किया। इस अवसर पर भारी संख्या में साहित्यप्रेमी उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


