जनपदीय कबड्डी अंडर-14 में जीजीआईसी विजेता
हिन्दुस्तान, बरेली
बरेली के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता में जीजीआईसी बरेली ने अंडर-14 में जीत हासिल की। हवलदार अब्दुल हमीद ने अंडर-17 और 19 में पहला स्थान जीता। विधायक संजीव अग्रवाल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। चयनित टीम आठ अक्टूबर को मंडलीय प्रतियोगिता में भाग लेगी।

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बरेली में बुधवार को जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। अंडर-14 में जीजीआईसी बरेली विजेता और हवलदार अब्दुल हमीद वाहनपुर उपविजेता रहा। अंडर-17 और 19 में हवलदार अब्दुल हमीद विजेता रहा। अंडर-17 में जीजीआईसी बरेली उपविजेता और अंडर-19 में आदर्श निकेतन अटामाडा दूसरे स्थान पर रहा। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। चयन जनपदीय टीम के किया गया, जो आठ अक्टूबर को शाहजहांपुर में मंडलीय प्रतियोगिता में भाग करेगी। प्रतियोगिता में प्रधानाचार्य नीतू सक्सेना, डॉ श्वेता शर्मा एवं एकता शर्मा और नेहा चौहान आदि मौजूद रहे।


