कबड्डी चैंपियंस लीग दो में गुरुग्राम टीम दिखाएंगी दम
गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। सोनीपत के राई स्थित हरियाणा खेल विश्वविद्यालय में नवंबर में होने वाली कबड्डी चैंपियन लीग दो में गुरुग्राम टीम दम दिखाएं

गुरुग्राम, अमर मौर्य। सोनीपत के राई स्थित हरियाणा खेल विश्वविद्यालय में नवंबर में प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें होने वाली कबड्डी चैंपियन लीग दो में गुरुग्राम टीम दम दिखाएंगी। अगले माह टीम के खिलाड़ियों के नाम की घोषणा की जाएगी। गुरुग्राम गुरूज टीम संचालक सुशांत जगलान ने कहा कि कबड्डी चैंपियंस लीग के दूसरे सीजन का और अधिक आत्मविश्वास और बड़े लक्ष्य के साथ इंतजार कर रहे हैं। उम्मीदें काफी हैं और पहले सीजन के प्रदर्शन को और बेहतर करते हुए टीम को मजबूत किया जाएगा। ताकि खिताब के लिए मजबूती से दावेदारी पेश करने के लिए उतरेगी। पहले सीजन में गुरुग्राम टीम को प्रतिस्पर्धा और चुनौतियों को समझने का अवसर मिला था。
दो टीमें लीग में शामिल होंगी
कबड्डी चैंपियंस लीग के दूसरे सीजन में बड़े फ्रेंचाइजी बेस और खिलाड़ियों व उभरती कबड्डी प्रतिभाओं के लिए और अधिक अवसरों के साथ वापसी करेगा। इस बार जींद जगुआर्स और कुरुक्षेत्र नाइट्स टीम को लीग में शामिल किया गया है। इन दोनों टीमों के जुड़ने के साथ अब दस टीमों की कबड्डी प्रतियोगिता होगी।
उभरते खिलाड़ियों को मौका मिलेगा:
कबड्डी चैंपियंस लीग के अध्यक्ष बलवान सिंह ने कहा कि लीग का विस्तार खिलाड़ियों को बेहतर अवसर देने और कबड्डी के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जींद जगुआर्स और कुरुक्षेत्र नाइट्स के जुड़ने से और मजबूत हुआ है। यह लीग और कबड्डी प्रतिभाओं के विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। खिलाड़ियों को उच्च स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने और अपनी क्षमता दिखाने के अधिक अवसर मिलेंगे।


