केसी पटेल ने संगठन के सभी पदों से दिया इस्तीफा
हिन्दुस्तान, बरेली
बरेली में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के मंडलीय मंत्री केसी पटेल ने संगठन के सभी पदों से इस्तीफा देने की घोषणा की। उन्होंने अध्यक्ष सुशील पांडेय को धन्यवाद देते हुए कहा कि वह संगठन में सामान्य कार्यकर्ता के रूप में जुड़े रहेंगे।

बरेली। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के मंडलीय मंत्री बरेली मंडल केसी पटेल ने संगठन के सभी पदों से स्वेच्छा से इस्तीफा देने की घोषणा की है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील पांडेय और प्रांतीय अध्यक्ष के प्रति आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें हमेशा स्नेह और सम्मान दिया। केसी पटेल ने स्पष्ट किया कि पद छोड़ने के बावजूद वह संगठन से सामान्य कार्यकर्ता के रूप में जुड़े रहेंगे और अपना सहयोग जारी रखेंगे। उन्होंने त्यागपत्र स्वीकार करने का अनुरोध किया है।
ये भी पढ़ें:मांडलिक मंत्री केसी पटेल ने दिया इस्तीफा

