सिंधिया ने मिजोरम में 350 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन किया
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मिजोरम में लगभग 350 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने आइजोल इंस्टीट्यूट ऑफ आर्ट्स एंड म्यूजिक का उद्घाटन किया और मुख्यमंत्री लालदुहोमा की मौजूदगी में नौ परियोजनाओं की आधारशिला रखी। सिंधिया ने कहा कि इनसे क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। उन्होंने आइजोल में पूर्वोत्तर बैंकर्स सम्मेलन आयोजित करने की भी घोषणा की।

आइजोल, एजेंसी। केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने सोमवार को मिजोरम में करीब 350 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया। सिंधिया ने कहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र के विकास और प्रगति में मदद मिलेगी। लेंगपुई हवाई अड्डे पहुंचने के बाद सिंधिया आइजोल के पश्चिमी बाहरी इलाके तुइवामित गए, जहां उन्होंने पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए आइजोल इंस्टीट्यूट ऑफ आर्ट्स एंड म्यूजिक का उद्घाटन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री लालदुहोमा की मौजूदगी में करीब 350 करोड़ रुपये की कुल लागत वाली नौ परियोजनाओं की आधारशिला भी डिजिटल माध्यम से रखी। मंत्री ने मंगलवार को आइजोल में पूर्वोत्तर बैंकर्स सम्मेलन आयोजित किए जाने की भी घोषणा की।
इससे पहले इस सम्मेलन का आयोजन अगरतला में किया गया था।


