रतनपुरा गांव की बहू ज्योति बनी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

रतनपुरा गांव की बहू ज्योति कुमारी ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी बनकर मायके और ससुराल दोनों परिवारों को गर्वित किया है। ज्योति की यह उपलब्धि समर्पित प्रयास और सकारात्मक सोच की मिसाल है। उन्होंने समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान देने का संकल्प लिया है।

 रतनपुरा गांव की बहू ज्योति बनी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी

रतनपुरा गांव की बहू ज्योति बनीं प्रखंड कल्याण पदाधिकारी फोटो : ज्योति : ज्योति कुमारी। नूरसराय, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के रतनपुरा गांव निवासी पुरुषोत्तम प्रियदर्शी की पत्नी ज्योति कुमारी कुमारी 70वीं बीपीएससी परीक्षा उतीर्ण कर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी बन कर मायके व ससुराल दोनों परिवारों के नाम रौशन की है। ज्योति की इस सफलता से गांव में खुशी का माहौल है। ज्योति कुमारी का मायका जहानाबाद जिले के निहालपुर गांव है। वर्तमान में ज्योति और उनके पति रेलवे में कार्यरत हैं। ज्योति की उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि समर्पित प्रयास, धैर्य और सकारात्मक सोच से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

ज्योति ने बताया कि वे संवेदनशील, ईमानदारी और जनहितैषी अधिकारी के रूप में समाज के वंचित एवं कमजोर वर्गों के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान देंगी। अरुण प्रसाद, माधुरी कुमारी, नीरज प्रयदर्शी व अन्य ने बधाई दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।