अश्लील तस्वीर बना ब्लैकमेल करने वाले युवक को तीन साल की सजा

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

रांची में एक नाबालिग छात्रा की अश्लील तस्वीरें खींचकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल करने के मामले में दोषी विशाल होरो को तीन वर्ष की सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है। आरोपी ने पीड़िता को लगातार धमकाया और उसके परिवार को जान से मारने की भी धमकी दी।

अश्लील तस्वीर बना ब्लैकमेल करने वाले युवक को तीन साल की सजा

रांची, संवाददाता। नाबालिग छात्रा की अश्लील तस्वीर खींचकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल करने के मामले में दोषी विशाल होरो को पोक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश बीके श्रीवास्तव की अदालत ने सोमवार को तीन वर्ष की सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। मामला नामकुम थाना से जुड़ा था। अभियोजन के अनुसार, नामकुम थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता से वर्ष 2021 में आरोपी की पहचान हुई थी। आरोपी बहाने से उसे कोकर स्थित अपने किराये के मकान ले गया, जहां कपड़े बदलने के दौरान उसकी अश्लील तस्वीरें मोबाइल से खींच ली। इसके बाद आरोपी उन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को बार-बार मिलने के लिए मजबूर करता रहा।

विरोध करने पर उसने तस्वीरें इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर साझा कर दी तथा पीड़िता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।