तिरुलडीह : स्कूल से लौट रही छात्रा के साथ गैंगरेप के तीन दोषियों को आखिरी सांस तक जेल

हिन्दुस्तान, सराईकेला
Follow us on Google News
share

सरायकेला के तिरुलडीह में एक 15 वर्षीय छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में अदालत ने तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। यह घटना 18 अगस्त 2024 को हुई थी जब छात्रा स्कूल से लौट रही थी। तीनों दोषियों पर जुर्माना भी लगाया गया है।

तिरुलडीह : स्कूल से लौट रही छात्रा के साथ गैंगरेप के तीन दोषियों को आखिरी सांस तक जेल

सरायकेला। जिले के तिरुलडीह में स्कूल से घर लौट रही नौवीं की नाबालिग छात्रा के साथ हैवानियत करने वाले तीन दोषियों को कानून ने सख्त सजा दी है। अदालत ने दो साल पुराने गैंगरेप मामले में शुक्रवार को फैसला सुनाते हुए रवि सिंह मुंडा, गुरुचरण सिंह मुंडा और जीतू सिंह मुंडा को आखिरी सांस तक उम्रकैद की सजा सुनाई है। पीडीजे रामाशंकर सिंह की अदालत ने पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत तीनों पर जुर्माना भी लगाया है। मामला 18 अगस्त 2024 का है। दर्ज मामले के अनुसार 18 अगस्त 2024 को नौवीं की 15 वर्षीय छात्रा रोजाना की तरह साइकिल से स्कूल गई थी।

दोपहर करीब 3 बजे छुट्टी होने के बाद वह घर लौट रही थी। दोपहर 3.30 बजे उसने जैसे ही शोभा नदी को पार किया। गांव के ही तीन लड़कों गुरुचरण सिंह मुंडा, रवि सिंह मुंडा और जीतू सिंह मुंडा ने उसकी साइकिल रोक ली। तीनों उसे घसीटते हुए पास के जंगल की ओर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsतिरुलडीह : स्कूल से लौट रही छात्रा के साथ गैंगरेप के तीन दोषियों को आखिरी सांस तक जेल