डीआईजी, एसएसपी, डीजीपी व सहयोग पोर्टल पर शिकायत, त्वरित कार्रवाई की मांग

हिन्दुस्तान, मधुबनी
Follow us on Google News
share

अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस पर, मधुबनी में डुमरी गांव की 74 वर्षीय विधवा मीरा देवी के मामले पर विभिन्न संगठनों ने न्याय दिलाने की प्रक्रिया पर चर्चा की। मीरा देवी ने आरोप लगाया कि आरोपितों ने उसके बीमार पति की कमजोरी का लाभ उठाकर भूमि हड़प ली और पुलिस पर दबाव डालने की कोशिश की।

डीआईजी, एसएसपी, डीजीपी व सहयोग पोर्टल पर शिकायत, त्वरित कार्रवाई की मांग

मधुबनी, निज संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस के अवसर पर रहिका थाना क्षेत्र के डुमरी गांव की 74 वर्षीय विधवा मीरा देवी के मामले सहित दो दर्जन से अधिक मामले पर विभिन्न संगठनों ने न्याय दिलाये जाने की प्रक्रिया पर आपसी विमर्श किया। रहिका थाना कांड संख्या 175/2026 में दर्ज मामले में कार्रवाइ्र नहीं होने पर वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश रंजन झा ने पीड़िता की ओर से डीआईजी मिथिला, एसएसपी मधुबनी, डीजीपी तथा बिहार सरकार के लोक शिकायत निवारण सहयोग पोर्टल पर कार्रवाई नहीं होने और आरोपितों द्वारा लगातार धमकी दिए जाने की शिकायत भेजी है। बैठक में पहुंची पीड़िता ने बताया कि आरोपित ने बीमार पति की लाचारी का लाभ उठाकर भूमि अपने नाम करा ली।

विरोध करने पर गवाहों को धमकाने, सामाजिक दबाव बनाने तथा पुलिस जांच को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।