बुद्धम सेवा समिति और ओबासी महासभा ने सौंपा ज्ञापन
पूरनपुर में बुद्धम सेवा समिति और ओबीसी महासभा ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मेरठ के ललिता हत्या कांड की निष्पक्ष जांच और पीड़ित के परिवार को 50 लाख रुपए मुआवजा दिलाने की मांग की। अधिवक्ता के साथ मारपीट की घटना की भी निंदा की गई।

पूरनपुर। बुद्धम सेवा समिति और ओबीसी महासभा ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर मेरठ के ललिता हत्या कांड की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित के परिजनों को पचास लाख मुअवाजा दिलाने को कहा गया। इसके अलावा अधिवक्ता के साथ एसपी पर मारपीट करने के मामले की निष्पक्ष जांच कराने की भी मांग रखी गई। सोमवार को बुद्धम सेवा समिति और ओबासी महासभा के पदाधिकारी नोरबाजी करते हुए तहसील पहुंचे। उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार ऋषिकांत दीक्षित को सौंपा। इसमें कहा कि मेरठ के बहुचर्चित ललिता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई। जिससे पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
परिवार को पचास लाख रुपए मुअवजा और एक सदस्य को नौकरी दिलाने की मांग भी रखी गई। इसके अलावा अधिवक्ता रवि गौतम के साथ की गई मारपीट की घटना की निंदा की गई। अधिवक्ताओं की गरिमा और सुरक्षा के लिए प्रभावी दिशा निर्देश जारी करने को कहा गया। दोनों प्रकरणों की जांच कराकर कठोर कार्रवाई की मांग उठाई गई। इस दौरान अधिवक्ता प्रदीप कुमार सागर, विकास सागार, गोपाल मानव, रामजी गौतम, सुरेश वर्मा, राजाराम, अरविंद कुमार, रवि गौतम, रामनरेश कुशवाहा, सुरशे चंद्र वर्मा, शाहिद नूर खां, जगन्नाथ और सुखलाल आदि मौजूद रहे।


