हत्या के शिकार पीड़ित परिवार से मिले लोजपा प्रदेश प्रभारी
मंझनपुर के सांसद अरुण भारती ने बैंसकठी में किशोर नन्का पासी के परिवार से मुलाकात कर उन्हें न्याय की लड़ाई में हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने परिजनों से कहा कि एक मां की गोद उजड़ी है और उन्हें अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। जब तक न्याय नहीं मिलता, वे चुप नहीं बैठेंगे।

मंझनपुर, संवाददाता। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं सांसद अरुण भारती बुधवार को बैंसकठी पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिजनों को न्याय की लड़ाई में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।किशोर नन्का पासी की नृशंस हत्या कर दी गई थी। परिजनों के अनुसार इस हत्या में एक राजनीतिक पार्टी से जुड़े दबंगों की भूमिका रही है। बुधवार को परिजनों से मिलने पहुंचे सांसद भारती ने मृतक की माता राजकुमारी देवी से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी और परिवार की पीड़ा को धैर्यपूर्वक सुना। परिवार को आश्वस्त किया कि न्याय की इस लड़ाई में पार्टी और वे स्वयं हर स्तर पर उनके साथ खड़े हैं तथा हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।
कहा एक मां की गोद उजड़ी है और उस मां को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। जब तक इस परिवार को न्याय नहीं मिल जाता, हम चुप नहीं बैठेंगे। दबंगई के आगे कानून नहीं झुकेगा, यह सुनिश्चित कराना हमारी जिम्मेदारी है। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह राष्ट्रीय मीडिया संयोजक एवं प्रवक्ता धीरेन्द्र कुमार मुन्ना, प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासी, प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अश्विनी श्रीवास्तव, प्रदेश महासचिव विकास पाण्डेय, किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र मिश्रा, प्रदेश सचिव रिंकी निषाद, अग्नि पासवान, रामनिहर पासवान, धनंजय दूबे, कमल तिवारी, हरिकेश पासवान, संजीव पांडेय, विजयपाल सरोज, विनय कुशवाहा, सुनील जायसवाल, रविंद्र पासी, धर्मराज पासवान, प्रमोद विक्रम सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


