राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे 14 खिलाड़ी

हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
Follow us on Google News
share

06 एसआईडीडी 19: बांसी में कबड्डी प्रतियोगिता के लिए ट्रायल के दौरान मौजूद प्रतिभागी भिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कई खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे 14 खिलाड़ी

बांसी। रतन सेन इंटर कॉलेज परिसर में रविवार को जिला कबड्डी एसोसिएशन की ओर से जूनियर बालक कबड्डी टीम के चयन के लिए ट्रायल आयोजित किया गया। ट्रायल में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कई खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयन प्रक्रिया के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन का बारीकी से आकलन करने के बाद 14 उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी आगामी 12 से 13 सितंबर 2026 तक बस्ती में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में सिद्धार्थनगर जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। ट्रायल के दौरान जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव विनय कुमार साह, दौलत बाबू गुप्त, मनोज चौरसिया, चंद्रभान मौर्य, स्पर्श वर्मा, अनिल कुमार, धर्मेंद्र कुमार, प्रमोद आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsराज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे 14 खिलाड़ी