खेल----मंडलीय प्रतियोगिता के लिए 27 जूडो खिलाड़ी चयनित

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

24 अगस्त को होने वाली मंडलीय विद्यालयीय जूडो प्रतियोगिता के लिए चयनित जूडोकाओं का चयन जनपदीय जूडो प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन के आधार पर किया गया। अंडर-14, 17, और 19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों द्वारा प्रदर्शन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन ओलंपियन अकरम शाह ने किया।

खेल----मंडलीय प्रतियोगिता के लिए 27 जूडो खिलाड़ी चयनित

24 अगस्त को होगी मंडलीय विद्यालयीय जूडो प्रतियोगिता जनपदीय विद्यालयीय जूडो प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का किया गया चयन

प्रतियोगिता का आयोजन

लखनऊ, संवाददाता। सरस्वती कन्या विद्यालय इंटर कॉलेज एवं महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, मोती नगर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जनपदीय जूडो विद्यालयीय प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन करने वाले जूडोकाओं का चयन मंडलीय जूडो प्रतियोगिता के लिए किया गया है। चयनित जूडोका 24 अगस्त को होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में पदक के लिए जोरआजमाइश करेंगे। मंगलवार को जनपदीय प्रतियोगिता हजरतगंज स्थित हलवासिया कोर्ट के इंडियन पैरा जूडो एकेडमी में आयोजित की गई। इसका उद्घाटन ओलंपियन एवं जूडो खिलाड़ी अकरम शाह ने किया। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या लता कुमारी सिंह, जनपदीय क्रीड़ा समिति के सचिव अमित श्रीवास्तव, वेद प्रकाश यादव, विप्लव चौधरी, मनोज पटेल, आलोक कुमार एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

चयनित खिलाड़ियों की सूची

अंडर-14 बालक वर्ग में आयुष (30 किग्रा), अर्शान (35 किग्रा), प्रदीप (50 किग्रा) और प्रद्युमन (50 किग्रा से अधिक) ने बाजी मारी। बालिका वर्ग में मेहक (27 किग्रा), भावनी यादव (32 किग्रा), शशि (36 किग्रा), निधि (40 किग्रा) और रितिका (44 किग्रा) चयनित हुईं। अंडर-17 बालक वर्ग में हरिओम (40 किग्रा), अमरजीत राम (45 किग्रा), तैखो राम (60 किग्रा) और यशपाल (73 किग्रा) ने स्थान बनाया। बालिका वर्ग में रचना (36 किग्रा), नन्या (44 किग्रा), पूजा (48 किग्रा) और पलक (70 किग्रा से अधिक) चयनित हुईं। अंडर-19 बालक वर्ग में प्रमोद (45 किग्रा), विवेक (50 किग्रा), गौरव वर्मा (55 किग्रा) और खांगाह रोआंग (60 किग्रा) तथा बालिका वर्ग में सोनाली (36 किग्रा), प्रियांशी (44 किग्रा), वैधई, सुहानी सरोज (63 किग्रा), शिवानी कश्यप (70 किग्रा) और प्रियंका (70 किग्रा से अधिक) चयनित हुईं।

सामान्य प्रश्न

✦मंडलीय जूडो प्रतियोगिता कब होगी?−
मंडलीय जूडो प्रतियोगिता 24 अगस्त को होगी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsखेल----मंडलीय प्रतियोगिता के लिए 27 जूडो खिलाड़ी चयनित