उग्रवादी बृजेश गंझू मुठभेड़ की मजिस्ट्रीयल जॉच शुरू
हिन्दुस्तान, वाराणसी
वाराणसी। रामनगर के लंका मैदान के पास 20 सितंबर को पुलिस मुठभेड़ में

वाराणसी। रामनगर के लंका मैदान के पास 20 सितंबर को पुलिस मुठभेड़ में मारे गए झारखण्ड के उग्रवादी संगठन टीएसपीसी मुखिया बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता पुत्र स्व. पंजू गंझू की मजिस्ट्रीयल जॉच अपर नगर मजिस्ट्रेट (प्रथम) ने शुरू कर दी है।अपर नगर मजिस्ट्रेट (प्रथम) ने बताया कि इस सम्बन्ध में यदि किसी व्यक्ति विशेष का कोई जानकारी हो और साक्ष्य/दस्तावेज सबूत पेश करना चाहते हों तो वह 24 अक्टूबर तक अपना सबूत या साक्ष्य उनके न्यायालय में उपस्थित होकर लिखित अथवा मौखिक रूप से प्रस्तुत कर सकते हैं।

