हिंसा मामले में आठ आरोपियों की न्यायिक हिरासत मंजूर

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। श्रमिक हिंसा के मामले में अदालत ने आठ आरोपियों की न्यायिक हिरासत

हिंसा मामले में आठ आरोपियों की न्यायिक हिरासत मंजूर

ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। श्रमिक हिंसा के मामले में अदालत ने आठ आरोपियों की न्यायिक हिरासत मंजूर कर ली। बचाव पक्ष के अधिवक्ता रजनीश यादव ने बताया कि अदालत ने आकृति, सृष्टि, मनीषा, रुपेश राय, मधुरेश, सत्यम वर्मा, आदित्य आनंद और हिमांशु ठाकुर की न्यायिक हिरासत मंजूर करने का आदेश दिया है। इन सभी आरोपियों के खिलाफ पहले से दर्ज मुकदमे के अतिरिक्त अब इस प्रकरण में भी कार्रवाई आगे बढ़ेगी। आरोप है कि 13 अप्रैल 2026 को मदरसन कंपनी की सेक्टर-1 और सेक्टर-6 इकाइयों के कर्मचारी वेतन वृद्धि और अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में श्रमिक सड़क पर धरने पर बैठ गए और बाद में कंपनी के विभिन्न गेटों की ओर बढ़ते हुए नारेबाजी की।

पुलिस के समझाने और मौके से हटने की अपील के बावजूद प्रदर्शनकारी नहीं माने। आरोप लगे थे कि इस दौरान पथराव किया गया तथा सरकारी और कंपनी की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। मामले की सुनवाई फिलहाल न्यायालय में जारी है। आरोपी पहले से जेल में बंद हैं। अब अदालत ने फेज वन में दर्ज मुकदमे में आरोपियों की न्यायिक हिरासत मंजूर की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।