आज के कार्यक्रम
1. झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन मेदिनीनगर शहर के 18 परीक्षा केंद्रों पर तीन पालियों में किया जाएगा। परीक्षा के निष्पक्ष, श

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की रविवार को तय झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 में 8532 परीक्षार्थी शामिल होंगें। परीक्षा शांतिपूर्ण कराने के लिए 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
परीक्षा की तैयारी
परीक्षा को लेकर उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने शनिवार को पलामू समाहरणालय में बैठक कर संबंधित पदाधिकारियों, दंडाधिकारियों एवं केंद्राधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में परीक्षा संचालन से संबंधित सभी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए डीसी ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा की पारदर्शिता, गोपनीयता एवं निष्पक्षता सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी संबंधित पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही के लिए शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाई जाए।
सुरक्षा व्यवस्था
उपायुक्त ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी को परीक्षा के मद्देनजर शनिवार शाम शहर के होटल, लॉज, धर्मशाला एवं अन्य ठहराव स्थलों में जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया, ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके। उन्होंने सभी परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, बैठने की समुचित व्यवस्था तथा आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध रखने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों एवं उसके आसपास पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा असामाजिक तत्वों एवं अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी सेंटर सुपरिंटेंडेंट को अपने पास स्थानीय थाना प्रभारी का नंबर रखने की बात कही। बैठक में जिले के परीक्षा नोडल पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, संबंधित दंडाधिकारी, केंद्राधीक्षक एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी आदि उपस्थित थे। परीक्षा को लेकर एसडीएम में निषेधाज्ञा लागू कर दिया है। उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्र का भी निरीक्षण किया।
परीक्षा का आयोजन
जिला शिक्षा पदाधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि परीक्षा तीन शिफ्ट में परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सीसीटीवी, शिक्षकों के निगरानी में परीक्षा होगी। सभी केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट, उड़न दस्ता समेत पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। प्रथम शिफ्ट की परीक्षा सुबह साढ़े 12 बजे से प्रारंभ होगी। दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर साढ़े 11 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक होगी और तीसरा शिफ्ट की परीक्षा साढ़े तीन बजे शुरू होगी, जो शाम साढ़े पांच बजे समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों का प्रवेश सुबह सात बजे से प्रारंभ हो जाएगी। उन्होंने सभी केंद्राधीक्षकों को कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन करने का निर्देश दिया है। परीक्षार्थियों के पानी, बिजली आदि की बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया है। जिन 18 स्कूलों में परीक्षा केंद्र निर्धारित किया गया है, इसमें मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (जिला स्कूल) 756, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (केजी स्कूल) 480, गिरिवर प्लस-2 हाई स्कूल में 504, ब्राह्मण प्लस-2 हाई स्कूल में 276, सर्वोदय गर्ल्स हाई स्कूल में 216, बीसीसी मिशन बालिका हाई स्कूल में 348, संतगुरु प्रताप हरि प्लस-2 हाई स्कूल चैनपुर में 408, प्रोजेक्ट राजमाता प्रफुल मंजरी गर्ल्स हाई स्कूल चैनपुर 192, बीएन इंटर कॉलेज हमीदगंज में 348, रोटरी स्कूल चैनपुर में 600, ब्राईट लैंड स्कूल बाईपास रोड में 528, ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल में 240, संत जेवियर एकेडमी स्कूल में 384, ओरिएंट पब्लिक स्कूल पांकी रोड पोखराहा में 636, कुमारेश इंटरनेशन बीएड कॉलेज रजवाडीह में 264, माता द्रौपदी नामधारी गुरुगोविंद सिंह पब्लिक स्कूल 720, एमके डीएवी पब्लिक स्कूल चियांकी में 912, वीपीएम ज्ञान निकेतन स्कूल बैरिया 720 परीक्षार्थी शामिल होंगें।
फोटो--झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता की तैयारी का शनिवार को निरीक्षण करते उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक


