झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा में 4,248 में से 908 अभ्यर्थी ही हुए शामिल
झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा में 4,248 में से 908 अभ्यर्थी ही हुए शामिलझारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा में 4,248 मे

चतरा प्रतिनिधि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा आयोजित झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 का आयोजन रविवार को जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हो गया। परीक्षा के लिए जिले में कुल 4,248 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 908 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में पूर्व में समाहरणालय के सभाकक्ष में समीक्षा एवं ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई थी। उपायुक्त ने सभी दंडाधिकारियों, केंद्राधीक्षकों, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, ऑब्जर्वर, जोनल दंडाधिकारियों, उड़नदस्ता दल एवं पुलिस पदाधिकारियों को आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरश: पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था।
परीक्षा तीन शिफ्ट में आयोजित की गई। पहली शिफ्ट सुबह 8:30 से 10:30 बजे, दूसरी शिफ्ट 11:30 से 1:30 बजे तथा तीसरी शिफ्ट अपराह्न 3:30 से 5:30 बजे तक चली। परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित समय से पहले अभ्यर्थियों का प्रवेश कराया गया तथा समय समाप्त होने के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया गया। सभी केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई। मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट एवं अन्य प्रतिबंधित सामग्री पर पूरी तरह रोक रही। प्रश्नपत्रों एवं अन्य गोपनीय सामग्रियों के सुरक्षित परिवहन और संरक्षण की विशेष व्यवस्था की गई। पेयजल, स्वच्छता, विद्युत आपूर्ति एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस बल तैनात रहे। जिला नियंत्रण कक्ष के माध्यम से पूरे आयोजन की सतत निगरानी की गई।फोटो 19 जुलाई चतरा 12- परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यार्थी


