जमशेदपुर फिटनेस कैंप रिव्यू 2026 का आयोजन 6 से
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के मानद सचिव सौरभ तिवारी ने जमशेदपुर में फिटनेस कैंप रिव्यू-2026 का आयोजन किया है। यह कैंप 6 से 12 सितंबर तक होगा, जिसमें वरिष्ठ और अंडर-23, अंडर-19, अंडर-16, तथा वरिष्ठ महिला खिलाड़ियों की फिटनेस जांच की जाएगी। इसका उद्देश्य झारखंड क्रिकेट का विकास और उत्कृष्टता है।

जमशेदपुर: झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के मानद सचिव सौरभ तिवारी ने जमशेदपुर फिटनेस कैंप रिव्यू-2026 के आयोजन की घोषणा कर दी है। यह कैंप खिलाड़ियों की फिटनेस जांच एवं आगामी क्रिकेट सीजन की तैयारी के लिए आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के अनुसार, वरिष्ठ पुरुष एवं अंडर-23 पुरुष खिलाड़ियों का कैंप 6 से 9 सितंबर तक जबकि अंडर-19, अंडर-16 एवं वरिष्ठ महिला खिलाड़ियों का कैंप 10 से 12 सितंबर तक आयोजित होगा। प्रशिक्षण के लिए कोच दलिया राव, विशाल सिंह तथा ट्रेनर अर्णव सिन्हा की नियुक्ति की गई है। जेएससीए ने सभी संबंधित खिलाड़ियों, क्लबों एवं संस्थानों को निर्धारित तिथियों पर कैंप में शामिल होने का निर्देश दिया है।
संघ का उद्देश्य अनुशासन, विकास एवं उत्कृष्टता के माध्यम से झारखंड क्रिकेट को नई ऊंचाई प्रदान करना है।


