सीबीआई जांच की मांग पर डिजिटल अभियान चलाएंगे छात्र

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

रांची में, जेपीएससी जेएसएससी रिफॉर्म मंच ने छात्रों की अपील को मजबूती से उठाने के लिए रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक डिजिटल अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। #cbiforjpscjssc हैशटैग के साथ छात्र, कथित पेपर लीक और अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग करेंगे।

सीबीआई जांच की मांग पर डिजिटल अभियान चलाएंगे छात्र

रांची, वरीय संवाददाता। जेपीएससी जेएसएससी रिफॉर्म मंच की ओर से रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर डिजिटल अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान छात्र और अभ्यर्थी #cbiforjpscjssc हैशटैग के साथ अपनी मांग को सोशल मीडिया पर उठाएंगे। यह अभियान सीबीआई जांच की मांग को लेकर चलाया जाएगा। छात्रों ने कहा कि मंच का उद्देश्य जेपीएससी जेएसएससी परीक्षाओं से जुड़े कथित पेपर लीक एवं अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग को मजबूती से सरकार तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्रों के पक्ष और उनकी मांगों को न्यायालय तक पहुंचाना है। मंच का कहना है कि जेपीएससी जेएसएससी परीक्षाओं से जुड़े मामलों को लेकर अभ्यर्थियों के बीच कई सवाल और असंतोष हैं।

ऐसे में पूरे मामले की निष्पक्ष और विश्वसनीय जांच जरूरी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसीबीआई जांच की मांग पर डिजिटल अभियान चलाएंगे छात्र