सीबीएसई योगासन प्रतियोगिता जेपी स्कूल ने जीते 31 गोल्ड

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

सीबीएसई योगासन प्रतियोगिता जेपी स्कूल ने जीते 31 गोल्ड

सीबीएसई योगासन प्रतियोगिता जेपी स्कूल ने जीते 31 गोल्ड
सीबीएसई योगासन प्रतियोगिता जेपी स्कूल ने जीते 31 गोल्ड

जेपी विद्या मंदिर सिटी कैंपस के योग खिलाड़ियों ने सीबीएसई योगासन प्रतियोगिता में 37 गोल्ड मेडल जीतकर ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की है। जेपी विद्या मंदिर की प्रधानाचार्या नीना चतुर्वेदी ने बताया कि 27 से 31 जुलाई तक मदर इंडिया पब्लिक स्कूल बाजपुर उत्तराखंड में सीबीएसई योगासन प्रतियोगिता आयोजित हुई। सीबीएसई उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के नॉर्थ जोन -1 से अंडर 14, 17, 19 वर्ग की 5 इवेंट में लगभग 200 टीमों ने ट्रेडिशनल ग्रुप, ट्रेडिशनल इंडिविजुअल, आर्टिस्टिक सिंगल, आर्टिस्टिक पेयर, रिदमिक पेयर में प्रतिभाग किया। विद्यालय के सभी वर्ग की 5 इवेंट में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसमें विद्यालय के धनंजय प्रताप सिंह, भवांश गौड़, सजल शर्मा, कुमार माधव, तेजस कुमार, परीक्षित राजपूत, अर्पित पाल, हार्दिक पाल, अद्विक ढाका, गोपाल शर्मा, आरव गोयल, ऋषभ राजोरा, कार्तिकेय ढाका, काव्यांश एवं अर्णव कुमार ने गोल्ड मेडल जीतकर विद्यालय के साथ जनपद का नाम रोशन किय है।

राष्ट्रीय योगासन कोच अंकित कुमार सुराण ने बताया कि सीबीएसई प्रतियोगिता में अब तक सबसे ज्यादा 37 मेडल, जिसमें 31 गोल्ड, 5 सिल्वर, 1 ब्रोंज प्राप्त कर सीबीएसई योगासन खेल में इतिहास रचा है। प्रबंधक प्रखर गर्ग, प्रधानाचार्या नीना चतुर्वेदी ने सभी विजेता खिलाड़ियों तथा राष्ट्रीय योगासन कोच एवं टीम मैनेजर विवेक वर्मा व सभी विजेता खिलाड़ियों को इस ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसीबीएसई योगासन प्रतियोगिता जेपी स्कूल ने जीते 31 गोल्ड