दो परीक्षा केन्द्रों पर नकल करते पकड़े जाने पर पांच परीक्षार्थी निष्कासित
सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता।मैरवा के कई गांवों में कचरा निस्तारण की समस्यामैरवा के कई गांवों में कचरा निस्तारण की समस्या

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जेपी विश्वविद्यालय के सत्र 2025-29 परीक्षा 2026 सीबीसीएस यूजी-2 की सेकेंड सेमेस्टर परीक्षा शहर के डीएवी पीजी कॉलेज, राजा सिंह कॉलेज, विद्या भवन महिला कॉलेज व जेडए इस्लामियां पीजी कॉलेज केन्द्र पर हो रही है।
परीक्षा का समय और स्थान
दो पालियों में आयोजित परीक्षा की पहली पाली सुबह 9 बजे से पूर्वाहृ 12 बजे तक जबकि दूसरी पाली अपराहृन एक बजे से शाम चार बजे तक चल रही है। इसी क्रम में एक परीक्षा केन्द्र पर मोबाइल से नकलपुर्जे के आधार पर परीक्षा दे रहे परीक्षार्थी को वीक्षक ने निष्कासित कर दिया। वहीं, तीसरे दिन डीएवी पीजी कॉलेज परीक्षा केन्द्र पर नकल करते पकड़े जाने पर चार जबकि विद्या भवन महिला कॉलेज में एक परीक्षार्थी निष्कासित कर दिए गए।
परीक्षा विषयों की जानकारी
बहरहाल, जेपीयू के परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, पहली पाली में एमजेसी ग्रुप ए व दूसरी पाली में एमजेसी ग्रुप बी की परीक्षा हुई। इस क्रम में ग्रुप ए में पहली पाली में बॉटनी, जूलॉजी, फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथ, साइकोलॉजी, पॉलिटिकल साइंस, फिलॉस्पी, संस्कृत, कॉमर्स व भोजपुरी विषय की परीक्षा हुई। वहीं, दूसरी पाली में हिन्दी, उर्दू, अंग्रेजी, ज्योग्राफी, हिस्ट्री, इकोनॉमिक्स, होमसाइंस, सोशियोलॉजी, एलएसडब्ल्यू व रुरल इकोनॉमिक्स विषय की परीक्षा हुई।
परीक्षा केन्द्रों की स्थिति
बहरहाल, जेपीयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशोक कुमार मिश्रा ने चारों परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण बुधवार को किया। उन्होंने बताया कि सभी केन्द्रों पर शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा ली जा रही है।
उपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या
डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य सह केन्द्राधीक्षक प्रो. केपी गोस्वामी ने बताया कि पहली पाली में 866 परीक्षार्थी उपस्थित थे, वहीं 20 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 1058 में 1042 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, 16 अनुपस्थित पाए गए। प्राचार्य ने बताया कि पहली पाली में एक, दूसरी पाली में 3 निष्कासन हुआ है। इधर, राजा सिंह कॉलेज के प्राचार्य सह केन्द्राधीक्षक डॉ. अजय कुमार पंडित ने बताया कि पहली पाली में 749 उपस्थित व 9 अनुपस्थित जबकि दूसरी पाली में 895 उपस्थित व 13 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। विद्या भवन महिला कॉलेज के प्राचार्य सह केन्द्राधीक्षक प्रो. सीबी सिंह ने बताया कि पहली पाली में 474 उपस्थित व 7 अनुपस्थित पाए गए। दूसरी पाली में 623 में 610 उपस्थित व 13 की अनुपस्थित दर्ज की गई। प्राचार्य ने बताया कि पहली पाली में एक परीक्षार्थी निष्कासित किया गया है।

