पीजी चतुर्थ सेमेस्टर सत्र 2023-25 परीक्षा 2025 के भरे जायेंगे परीक्षा फॉर्म

हिन्दुस्तान, सीवान
Follow us on Google News
share

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता।सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जेपी विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर सत्र 2023-25 परीक्षा 2025 का परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि गुरुवार को जारी कर दी है। सीबीसीएस...

पीजी चतुर्थ सेमेस्टर सत्र 2023-25 परीक्षा 2025 के भरे जायेंगे परीक्षा फॉर्म

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जेपी विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर सत्र 2023-25 परीक्षा 2025 का परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि गुरुवार को जारी कर दी है।

परीक्षा फॉर्म जमा करने की तिथि

सीबीसीएस स्नातकोत्तर आर्ट्स, साइंस व कॉमर्स संकाय के छात्र-छात्राओं का परीक्षा फॉर्म परीक्षा शुल्क के साथ विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में 5 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक जमा किए जायेंगे। वहीं, स्नातकोत्तर विभाग व महाविद्यालय के लिए विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में फॉर्म स्वीकार करने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

परीक्षा शुल्क की जानकारी

चतुर्थ सेमेस्टर सत्र 2023-25 परीक्षा 2025 के लिए परीक्षा शुल्क सैद्धांतिक विषयों के लिए 900 रुपये जबकि इसी सत्र के प्रायोगिक विषयों के लिए परीक्षा शुल्क 1100 रुपये निर्धारित किया गया है। विश्विविद्यालय प्रशासन के अनुसार, विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर छात्र-छात्राएं पीजी चतुर्थ सेमेस्टर सत्र 2023-25 परीक्षा 2025 का परीक्षा प्रपत्र भरेंगे। वहीं, परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन किया जायेगा।

पंजीकरण और फॉर्म प्रक्रिया

जेपीयू प्रशासन ने इस सत्र में पंजीकृत छात्र-छात्राओं का परीक्षा फॉर्म भरने की स्वीकृति दी है। जो छात्र-छात्राएं पंजीकृत नहीं हैं, यदि उनका परीक्षा फॉर्म सत्यापित या अग्रसारित किया जाता है तो उसकी सारी जवाबदेही संबंधित विभागाध्यक्ष, प्राचार्य या फिर सत्यापन पदाधिकारी की होगी।

निर्देश जारी

बहरहाल, इस संदर्भ में जेपीयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशोक कुमार मिश्रा ने एक अक्टूबर गुरुवार को निर्देश जारी कर दिया है। उन्होंने सीवान, छपरा व गोपालगंज के जेपीयू के सभी अंगीभूत व संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्य व प्रभारी प्राचार्यों के अलावा जेपीयू के सभी स्नातकोत्तर विभाग के विभागाध्यक्षों को पत्र जारी किया है।

आवश्यक दस्तावेज

परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि स्नातकोत्तर परीक्षा फॉर्म के साथ प्रथम, द्वितीय व तृतीय सेमेस्टर का अंक पत्र, प्रवेश पत्र, पंजियन प्रमाण पत्र आदि कागजात की फोटो कॉपी विभागाध्यक्ष या प्राचार्य द्वारा अभिप्रमाणित संलग्न करना आवश्यक है। परीक्षा फॉर्म अग्रसारित करने से पूर्व प्राचार्य, विभागाध्यक्ष या उनके द्वारा अधिकृत व्यक्ति अपने स्तर से आश्वस्त हो लेंगे कि परीक्षा फॉर्म में भरी गई सभी प्रविष्टियां सही भरी गई हैं।

फॉर्म की स्वीकृति

परीक्षा फॉर्म में विश्वविद्यालय पंजियन संख्या भरना व पंजियन प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी प्राचार्य व विभागाध्यक्ष द्वारा अभिप्रमाणित संलग्न करना जरूरी है। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि किसी भी हाल में अधूरा परीक्षा फॉर्म स्वीकार नहीं किया जायेगा। परीक्षा फॉर्म अस्वीकृत होने की स्थिति में परीक्षा शुल्क की राशि विश्वविद्यालय द्वारा लौटायी नहीं जायेगी।

परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा

जेपीयू ने स्नातकोत्तर सेकेंड व थर्ड सेमेस्टर का परीक्षा कार्यक्रम किया जारी जेपी विश्वविद्यालय ने 10 अक्टूबर से शुरू होने वाले स्नातकोत्तर आर्ट्स, साइंस व कॉमर्स सीबीसीएस सत्र 2025-27 सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा कार्यक्रम गुरुवार को जारी कर दिया है। 16 अक्टूबर तक चलने वाली परीक्षा प्रतिदिन दो पालियो में आयेाजित होगी। ग्रुप ए में फिजिक्स, इकोनॉमिक्स, हिस्ट्री, ज्योग्राफी, साइकोलॉजी, होम साइंस, इंग्लिश व हिन्दी विषय शामिल है। वहीं, ग्रुप बी में मैथ, केमेस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी, पॉलिटिकल साइंस, फिलॉस्पी, उर्दू, संस्कृत व कॉमर्स वहीं ग्रुप बी में फिजिक्स, इकोनॉमिक्स को रखा गया है।

परीक्षा केंद्र की जानकारी

सीवान में जेडए इस्लामियां कॉलेज में डीएवी कॉलेज व डीएवी कॉलेज में सीवान-गोपालगंज के सभी स्नातकोत्तर कॉलेज के छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। जेपीयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि 23 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक जेपीयू के स्नातकोत्तर विभाग में प्रायोगिक परीक्षा व मौखिक परीक्षा होगी। उन्होंने बताया कि सीबीसीएस स्नातकोत्तर आर्ट्स, साइंस व कॉमर्स संकाय सत्र 2024-26 थर्ड सेमेस्टर परीक्षा 2025 का परीक्षा कार्यक्रम गुरुवार को जारी कर दिया। सीवान में राजा सिंह कॉलेज का परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। यहां सीवान व गोपालगंज के स्नातकोत्तर कॉलेज के छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। जेपीयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि 23 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक जेपीयू के स्नातकोत्तर विभाग में प्रायोगिक परीक्षा व मौखिक परीक्षा होगी।

सामान्य प्रश्न

✦जेपी विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा का फॉर्म भरने की तिथि क्या है?−
फॉर्म भरने की तिथि 5 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपीजी चतुर्थ सेमेस्टर सत्र 2023-25 परीक्षा 2025 के भरे जायेंगे परीक्षा फॉर्म