हर्षोल्लास से मनी कृष्ण जन्माष्टमी
बड़हरिया में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। बच्चे राधा-कृष्ण के रूप में सजे और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। बाजार में भी गतिविधि बढ़ी, जिससे उत्सव का माहौल बना। प्रशासन ने भी सुरक्षा के मामले में मुस्तैदी दिखाई।

बड़हरिया। प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। गांवों में छोटे-छोटे बच्चे भगवान श्रीकृष्ण और बच्चियां राधा के रूप में सज-धजकर खेलती नजर आईं। बच्चों के राधा-कृष्ण के रूप में नजर आने से गांवों में ऐसा माहौल बना रहा, मानो स्वयं राधा-कृष्ण का आगमन हो गया हो।जन्माष्टमी को लेकर विभिन्न स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। वहीं कई छोटे बच्चों ने भी जन्माष्टमी का व्रत रखकर श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की। पर्व को लेकर बड़हरिया बाजार में भी खासा उत्साह देखने को मिला।
फलों की दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। पूरे प्रखंड क्षेत्र में दिनभर हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण बना रहा। इधर। प्रशासन भी काफी मुस्तैद दिखी।


