संदीप जैन को अल्पसंख्यक आयोग का सदस्य बनाने पर स्वागत

हिन्दुस्तान, एटा
share

एटा, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप जैन की उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य के रूप में नियुक्ति पर पार्टी में खुशी का माहौल है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। संदीप जैन की संगठन के प्रति प्रतिबद्धता और कार्यशैली के लिए उन्हें यह सम्मान मिला।

संदीप जैन को अल्पसंख्यक आयोग का सदस्य बनाने पर स्वागत

एटा, भारतीय जनता पार्टी पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा नेता संदीप जैन को उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग का सदस्य बनाए जाने पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर अथवा विभिन्न माध्यमों से शुभकामनाएं दी। जिला महामंत्री आशीष राजपूत ने कहा कि संदीप जैन लंबे समय से संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करते रहे हैं। संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने तथा पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके अनुभव, संगठनात्मक क्षमता एवं सक्रिय कार्यशैली को देखते हुए उन्हें उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग का सदस्य बनाए जाने को कार्यकर्ताओं ने गौरव का विषय बताया।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री आशीष राजपूत, नीलम चौहान, मंजू वर्मा, अमृता राजपूत, अर्चना डोली सक्सेना, सुमित कुमार रामजी कुशवाह, आकाश गुप्ता, नितिन दिवाकर सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसंदीप जैन को अल्पसंख्यक आयोग का सदस्य बनाने पर स्वागत