विदेशी नागरिक के केस की विवेचना पूरी, चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में पुलिस

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सोनौली बॉर्डर पर अवैध प्रवेश के दौरान पकड़े गए और

विदेशी नागरिक के केस की विवेचना पूरी, चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में पुलिस

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सोनौली बॉर्डर पर अवैध प्रवेश के दौरान पकड़े गए और अपनी पहचान को लेकर सुरक्षा व खुफिया एजेंसियों को घनचक्कर बनाने वाले संदिग्ध विदेशी नागरिक जॉर्डन के मामले में पुलिस ने अपनी विवेचना लगभग पूरी कर ली है। पुलिस अब इस बहुचर्चित मामले में जल्द ही अदालत के समक्ष चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर रही है। विवेचना पूरी होने के साथ ही इस अति-संवेदनशील मामले में विधिक कार्रवाई का अगला चरण शुरू हो जाएगा।

जिला जेल में अनुशासनहीनता

जिला जेल में लगातार अनुशासनहीनता व सुरक्षा व्यवस्था के लिए सिरदर्द बने इस बंदी को डीएम के आदेश पर गोरखपुर जिला कारागार स्थानांतरित कर दिया गया है। अब उसकी आगे की कानूनी प्रक्रिया और कोर्ट में पेशी गोरखपुर जेल से ही संपन्न कराई जाएगी।

शौचालय की छत पर चढ़कर उत्पात

कुछ दिन पूर्व जॉर्डन ने जिला जेल के भीतर भारी हंगामा खड़ा कर दिया था। वह अचानक शौचालय की ऊंची छत पर चढ़ गया था, जिससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया था। जेल सुरक्षा कर्मियों ने काफी मशक्कत व मान-मनौव्वल के बाद उसे नीचे उतारा था।

तन्हाई बैरक के लिए अनुमति

घटना के बाद उसकी हरकतों पर अंकुश लगाने और जेल सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने अदालत से जॉर्डन को तन्हाई बैरक में हथकड़ी लगाकर रखने की अनुमति मांगी थी। अनुमति न मिलने के कारण जिला जेल प्रशासन की मुश्किलें बढ़ गई थीं। जेल में बने सुरक्षा जोखिम को देखते हुए प्रशासन ने उच्च स्तर पर मंथन किया। डीएम के निर्देश पर उसे गोरखपुर जेल ट्रांसफर कर दिया गया।

पहचान व पासपोर्ट का सस्पेंस

पकड़ा गया विदेशी नागरिक लगातार बयान बदलकर जांच एजेंसियों को गुमराह कर रहा है। कभी खुद को अमेरिकी नौसेना का पूर्व जवान बताने वाला यह बंदी बाद में यूके ब्रिटेन का निवासी जॉर्डन जोसेफ पीटर फीट्ज पैट्रिक के रूप में सामने आया। उसका मूल पासपोर्ट अब तक बरामद न होने के कारण पुलिस सेंट्रल इमीग्रेशन सिस्टम व बायोमेट्रिक डेटा के जरिए उसकी असली नागरिकता और आपराधिक पृष्ठभूमि को खंगालने में जुटी हुई हैं। सूत्रों के मुताबिक पुलिस केस की विवेचना पूरी कर चुकी है। चार्जशीट दाखिल करने के बाद ही सामने आएगा कि विदेशी बंदी की पहचान के लिए पुलिस कौन-कौन सबूत पेश की है। इस मामले में अगली सुनवाई छह अगस्त को है।

प्रश्न और उत्तर

जॉर्डन की पहचान के लिए पुलिस क्या कर रही है?
पुलिस सेंट्रल इमीग्रेशन सिस्टम व बायोमेट्रिक डेटा के जरिए उसकी असली नागरिकता और आपराधिक पृष्ठभूमि को खंगालने में जुटी हुई हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsविदेशी नागरिक के केस की विवेचना पूरी, चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में पुलिस