छापेमारी कर पांच बालश्रमिकों को कराया मुक्त
सोमवार को बाल श्रम उन्मूलन के लिए श्रम विभाग, जनहित फाउंडेशन और एएचटीयू द्वारा एक संयुक्त अभियान चलाया गया। इसमें शास्त्रीनगर, हापुड़ रोड और लोहियानगर क्षेत्रों में निरीक्षण किया गया। इस दौरान, पांच बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया गया और उनके पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू की गई।

बाल श्रम उन्मूलन के उद्देश्य से सोमवार को शहर क्षेत्र में एक संयुक्त अभियान चलाया गया। इसमें श्रम विभाग, जनहित फाउंडेशन और थाना एएचटीयू की टीम ने संयुक्त रूप से शास्त्रीनगर, हापुड़ रोड एवं लोहियानगर क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बालश्रम में लगे चिहिन्त पांच बच्चों को मुक्त कराया गया। विशेष अभियान बाल श्रम जैसी सामाजिक कुरीति को जड़ से समाप्त करने और बाल अधिकारों की रक्षा करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान बाल श्रम में टीम को पांच बच्चे विभिन्न प्रतिष्ठानों से लिप्त मिले। जिन्हें सुरक्षित अवमुक्त कराया गया। संबंधित प्रतिष्ठान नियोजकों के खिलाफ श्रम विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है।
अवमुक्त कराए गए बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर उनकी पुनर्वास प्रक्रिया शुरू की गई। बच्चों को मेडिकल परीक्षण के उपरांत उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।टीम द्वारा जिन प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया, उनमें प्रमुख रूप से पंकज मयूरी ई रिक्शा मानसरोवर सीएमओ कम्पाउण्ड मवाना बस अडडे के पास, हिमानी ऑटो सर्विस सेंटर प्रवेश विहार, चमन कमानी वाले सीएनजी पेट्रोल पंप के सामने हापुड़ रोड, जनता मोटर गैराज लोहियानगर, निजाम मैकेनिक्स वर्कशॉप हापुड़ रोड शामिल रहे।


