अभ्युदय कोचिंग में पहुंचीं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, विद्यार्थियों से पूछा तैयारी का तरीका
हिन्दुस्तान, कन्नौज
कन्नौज में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत पीएसएम कॉलेज में चल रही कोचिंग का निरीक्षण ज्वाइंट मजिस्ट्रेट वैशाली ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी अध्ययन की रणनीतियों और कोचिंग सुविधाओं की जानकारी ली। परीक्षा की तैयारी के लिए प्रभावी नोट्स और प्रश्नपत्रों को हल करने पर जोर दिया।

कन्नौज l मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत पीएसएम कॉलेज में संचालित कोचिंग का शनिवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट वैशाली ने निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई, तैयारी की रणनीति और कोचिंग सुविधाओं का फीडबैक लिया। नीट और जे ई ई की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों से विषयवार कॉन्सेप्ट की समझ पर सवाल किए। उन्होंने नियमित अध्ययन के साथ प्रभावी नोट्स बनाने और उत्तर लेखन का अभ्यास करने की सलाह दी। प्रतियोगी परीक्षाओं में समय प्रबंधन और सटीक उत्तर को महत्वपूर्ण बताते हुए विद्यार्थियों को पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कमजोर विषयों की पहचान कर लगातार सुधार करने पर जोर दिया।


