हरिद्वार में कांविड़यों पर पुष्पवर्षा
हिन्दुस्तान, देहरादून
राष्ट्रीय पंजाबी महासभा और रोटरी क्लब ने शंकराचार्य चौक पर कांवड़ियों का स्वागत करते हुए पुष्पवर्षा की और उन्हें ठंडे पेय पदार्थ वितरित किए। महासभा के अध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि कांवड़ियों को गंगाजल लाने में समय लगता है और इस दौरान ठंडा पानी मिलने से उनकी थकान दूर होती है।

राष्ट्रीय पंजाबी महासभा और रोटरी क्लब ने संयुक्त रूप से शंकराचार्य चौक में कांवगियों पर पुष्पवर्षा कर पेय पदार्थ वितरित किए। इस अवसर पर महासभा प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि कांवड़ियों द्वारा गंगाजल ले जाने में समय लगता है। धूप गर्मी में पैदल यात्रा करते हदी। रास्ते में ठण्डा पानी, पेय पदार्थ मिलने से थकान दूर होती है। रिटेरियन निखिल गर्ग ने कहा कि कांवड़ियों की सेवा भगवान शिव की सेवा है।


