78 आईटीआई प्रशिक्षथियों को मिली कैरियर की उड़ान, रोजगार मेले में

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

दिसंबर को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सीबीगंज में एकदिवसीय रोजगार मेला आयोजित किया गया। इसमें महिंद्रा एंड महिंद्रा, हरिद्वार कंपनी ने भाग लिया। मेले में 115 प्रशिक्षार्थियों में से 78 आईटीआई उत्तीर्ण उम्मीदवारों का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और साक्षात्कार शामिल थे। सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएँ दी गईं।

78 आईटीआई प्रशिक्षथियों को मिली कैरियर की उड़ान, रोजगार मेले में

मिशन रोजगार योजना के अंतर्गत बुधवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सीबीगंज में एकदिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें महिंद्रा एंड महिंद्रा, हरिद्वार कंपनी द्वारा प्रतिभाग किया गया। मेले में कुल 115 प्रशिक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया गया, जिसमें विभिन्न व्यवसायों के 78 आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षार्थियों का चयन कंपनी द्वारा किया गया। राजकीय आईटीआई के प्लेसमेंट प्रभारी विशाल अवस्थी के द्वारा कंपनी से आए विमल कुमार सिंह, उप महाप्रबंधक (एचआर) एवं किशन टीम लीडर का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया गया। कंपनी प्रतिनिधियों के द्वारा लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन किया गया। नोडल प्रधानाचार्य शिव कुमार शर्मा ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

मेले में प्रमुख रूप से पवन कुमार, आशुतोष कुमार, श्रद्धा राजपूत, अनुज सक्सेना आदि रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News78 आईटीआई प्रशिक्षथियों को मिली कैरियर की उड़ान, रोजगार मेले में