23 सितंबर को लगेगा वृहद रोजगार मेला, कई कंपनियों में मिलेगा नौकरी का मौका

हिन्दुस्तान, रामपुर
Follow us on Google News
share

रामपुर में 23 सितंबर को रोजगार मिशन के तहत एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। यह मेला अपेक्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में होगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। सभी आवश्यक दस्तावेज लाना अनिवार्य है।

23 सितंबर को लगेगा वृहद रोजगार मेला, कई कंपनियों में मिलेगा नौकरी का मौका

रामपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के रोजगार मिशन के तहत युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय और अपेक्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला आगामी 23 सितंबर को प्रात: 10:00 बजे से अपेक्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, कौशलगंज बिलासपुर परिसर में आयोजित होगा। मेले में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी राज्य सरकार के रोजगार संगम पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराकर प्रतिभाग कर सकते हैं। आयोजकों के अनुसार चयन प्रक्रिया पूरी तरह से नि:शुल्क है। मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा/सीवी, सभी शैक्षिक प्रमाण-पत्र, पहचान पत्र ,पासपोर्ट साइज फोटो एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज लाना अनिवार्य है।

जिला सेवायोजन कार्यालय ने सभी पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News23 सितंबर को लगेगा वृहद रोजगार मेला, कई कंपनियों में मिलेगा नौकरी का मौका